फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shop lock cut and goods worth 4 lakh stolen villagers caught three thieves 10 hours later in mau

UP: दुकान का ताला काटकर 4 लाख की चोरी, 10 घंटे बाद ग्रामीणों ने तीन चोरों को पकड़ा; नहर में फेंके थे सामान

Thu, 06 Aug 2026 07:17 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 06 Aug 2026 07:17 PM IST
सार

Mau News: मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र स्थित इंद्रपुर चट्टी में चोरों ने दुकान का ताला काटकर करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात के करीब 10 घंटे बाद ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। चोर सामान से भरी बोरियां नहर में फेंककर भागे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Shop lock cut and goods worth 4 lakh stolen villagers caught three thieves 10 hours later in mau
चोरी के बाद दुकान के बाहर भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मऊ-बलिया बॉर्डर स्थित इंद्र नगर चट्टी पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान का ताला काटकर चोरों ने बुधवार की रात चार लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार और ग्रामीण सक्रिय हुए और बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे तक तीन चोरों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


उनके साथ शामिल चौथे चोर की तलाश में पुलिस ग्रामीणों के साथ निकल गई। इंद्र नगर चट्टी निवासी रामकेवल चौहान की कुछ दूरी पर इलेक्ट्रानिक्स की दो दुकानें हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम वो दुकान बंद करके घर चले गए। रात के समय चोरों ने शटर का ताला काटा और छह हजार रुपये नकदी, इनवर्टर, बैटरी, कॉपर का तार, साउंड बॉक्स सहित करीब चार लाख रुपये के सामान चोरी कर लिए। 

विज्ञापन

सुबह दुकान का ताला टूटा देख आसपास के लोगों ने रामकेवल को सूचना दी। वो मौके पर पहुंचे तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और आधा सामान गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। जांच के दौरान कुछ सामान दरियाबाद नहर में दुकान से चोरी किए गए एक बोरी कॉपर के तार मिले। 

दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने दरियाबाद नहर से कुछ सामान ले जाते हुए एक युवक को देखा। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और मझवारा चौकी पर लेकर गए। उसके बताने पर ग्रामीण मनिकापुर गांव में पहुंचकर दूसरे और कोपागंज थाना के गोड़सरा गांव में पहुंचकर तीसरे चोर को पकड़ लिया। सभी की पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। इन तीनों के बताने पर पुलिस और ग्रामीण चौथे चोर की तलाश में निकल गए।

विज्ञापन

एक ही इलाके में लगातार दूसरे दिन हुई चोरी
चार अगस्त की रात मझवारा निवासी जिउत प्रसाद की साइकिल मरम्मत की दुकान से लोहे के सामान चोरी हुए थे। उनके बगल में स्वामीनाथ की फास्टफूड की दुकान और उससे सटी बबलू कुमार की सैलून की दुकान का ताला तोड़कर चोरी हुई थी। अगले दिन ही दोबारा चोरी से व्यापारियों में भय का माहौल है।

रात्रि गश्त के लिये सिफ्टवार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जायेगा। मॉनिटरिंग कर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। - जितेंद्र कुमार सिंह, सीओ, घोसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed