{"_id":"5dcc11968ebc3e5b6e7f3947","slug":"shop-keeprs-on-protest-against-singhdwar-close-kashi-vishwanath-mandir-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर का सिंहद्वार बंद करने पर भड़के व्यापारी, प्रदर्शन और नारेबाजी कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर का सिंहद्वार बंद करने पर भड़के व्यापारी, प्रदर्शन और नारेबाजी कर जताया विरोध
Wed, 13 Nov 2019 07:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 13 Nov 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करते दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा में लगे कर्मियों ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सिंह द्वार को बंद कर दिया। इसके चलते विश्वनाथ गली में रहने वालों और व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। विरोध में व्यापारियों ने लामबंद होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना था कि मंदिर प्रशासन की मनमानी के कारण आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि बाद में एसपी ज्ञानवापी सुरक्षा से बातचीत के बाद रास्ते को खोला गया और व्यापारियों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए बुधवार को श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। इसको देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने सिंह द्वार को बंद कर दिया। गुस्साए व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर सिंहद्वार पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। रमेश तिवारी के नेतृत्व में व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना को संज्ञान में लेते हुए एसपी ज्ञानवापी सुरक्षा सुकीर्ति माधव मिश्रा और पाली प्रभारी से बात करने के बाद व्यापारियों की समस्या को निस्तारित करने का निर्देश दिया। इसके बाद व्यापारी शांत हुए। इस दौरान रमेश एनवीएन कसेरा, पवन शुक्ला, अजय खन्ना, राजू गुप्ता, मंटू गुप्ता और पार्षद नरसिंह बाबा उपस्थित रहे।