फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shoot order to sand mafia in ballia

बलियाः बालू माफियाओं को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त, गोली मारने का आदेश

Tue, 26 Dec 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 26 Dec 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
Shoot order to sand mafia in ballia
mining
उत्तर प्रदेश के बलिया में बढ़ रहे अवैध बालू खनन को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी ने ऐसे बालू माफियाओं को गोली मारने का आदेश दिया है, जो पुलिस पर गोली चलाते हैं।
विज्ञापन


जिले में बिहार से जलमार्ग के जरिए अवैध लाल बालू लाने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने सोमवार को बैरिया थाने मे पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बालू माफियाओं को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग से वैध रुप से जो लाल बालू आ रहा है, वह आम लोगों को आसानी से उपलब्ध हो। इसके लिए खनन विभाग प्रत्येक क्षेत्र में छोटे- छोटे विक्रेताओं की सूची बनाएगा। बालू दूकानदारों का पूरा ब्योरा भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बैरिया के उप जिलाधिकारी राधेश्याम पाठक को निर्देशित किया कि लाल बालू अवैध रुप से चाहे सीमावर्ती बिहार या उत्तर प्रदेश में रखा हो, उसे सीज कर कार्यवाही करें। इससे पहले जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम सिंह, एसपी अनिल कुमार के साथ बैरिया थाने पर पहुंचे।


वहां उन्होंने मालखाने में रखे विशुनपुरा में पकड़े गए पांच ड्रम रेक्टीफाइड स्प्रिट और सैकड़ों पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को देखा। अधिकारी ने बताया कि ऐसे आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति सीज की जाएगी। थाने से डीएम और एसपी ने बिहार सीमा पर पहुंच चांद दियरा आदि क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed