फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   shobha Yattra For Hanuman Jayanti

हनुमत जयंती पर निकलीं शोभा यात्राएं

Sun, 05 Apr 2015 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 05 Apr 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
shobha Yattra For Hanuman Jayanti
वाराणसी। जयंती पर शनिवार की सुबह रामभक्त हनुमान के विविध रूपों की झांकियां सजाई गईं। अलग-अलग इलाकों से निकाली गई शोभायात्राओं में भक्तों का तांता लग गया। शहर से लगे इलाकों से आई झांकियों को लेकर निकाली गई श्री हनुमान ध्वजा यात्रा को सूबे के लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल ने रवाना किया। उधर, दुर्गाकुंड स्थित क्षेत्रपालेश्वर महादेव मंदिर से ध्वजा-पताका के साथ निकली शोभायात्रा में डांडिया नृत्य की थिरकन के साथ बच्चे-महिलाएं झूमते रहे।
विज्ञापन


खुले ट्रकों, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर हनुमान जी के बाल रूप के अलावा तरह-तरह के रूपों की वाली झांकियों के दर्शन के लिए लोग सड़कों की पटरियों पर घंटों खड़े रहे। छतों, बारजों से भी लोग टकटकी लगाए रहे। इस शोभायात्रा में हिस्सा लेने के लिए कनकसराय, रामसिंहपुर से सैकड़ों भक्त रात में ही भिखारीपुर पहुंच गए थे। दुर्गा, काली, शिव के अलावा राम, कृष्ण के स्वरूपों में देवी-देवताओं की झांकियों भक्तों
विज्ञापन


का मन मोह रही थीं। ट्रॉलियों पर भजन भी हो रहा था। नेवादा, सुंदरपुर, नरिया, लंका से होकर शोभायात्रा सुबह नौ बजे तक संकट मोचन पहुंच गए। इसमें ध्वजायात्रा के अध्यक्ष रामबली मौर्या, त्रिभुवन मौर्या, ओमप्रकाश वर्मा, तारकेश्वर कुशवाहा, प्रदीप पांडेय, दिनेश मौर्य, संतोष वर्मा समेत तमाम लोग शामिल थे। इधर, धर्मसंघ से निकली प्रभातफेरी को महापौर राम गोपाल मोहले ने रवाना किया। प्रधानमंत्री के
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय कार्यालय प्रमुख शिवशरण पाठक ने बाल रूप हनुमान की प्रतिमा की पूजा की। 1111 केसरिया ध्वज लेकर बच्चे, महिलाएं और पुरुष निकले। जवाहर नगर एक्सटेंशन से विजया आईपी मॉल से रवींद्रपुरी होते हुए प्रभातफेरी संकट मोचन पहुंची।  संकट मोचन परिसर में सवा पांच कुंतल लड्डू का भोग लगाकर आरती की गई। कौशल शर्मा, अनिल सराफ, गोकुल शर्मा, मनीष मरोलिया, सुरेश तुलस्यान, विश्वनाथ पोद्दार समेत सैकड़ों लोग शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed