फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shivpur zone players won in athletics

Varanasi News: एथलेटिक्स में शिवपुर जोन के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Sat, 14 Oct 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Shivpur zone players won in athletics
शिवपुर जोन 67वीं माध्यमिक एथलेटिक्स की दो दिवसीय प्रतियोगिता शुक्रवार को लालपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में शुरू हुई। विकास इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ी 26 व 27 अक्तूबर को जनपदीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग में जेपी मेहता कॉलेज की जयकारा पटेल, 100 मीटर में यूपी कॉलेज के समीर सिंह, पांच हजार मीटर दौड़ में विकास इंटर कॉलेज की सोना मौर्या व 200 मीटर दौड़ में काशी कृषक इंटर कॉलेज के अंशु पटेल प्रथम रहे। जूनियर बालक वर्ग में 800 मीटर दौड़ में विकास इंटर कॉलेज के अखिलेश सिंह यादव, 100 मीटर दौड़ में विकास इंटर कॉलेज के अंशु रजक, तीन हजार मीटर, 400 व 100 मीटर दौड़ में सुमित यादव, शुभम यादव और राज प्रथम रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में 600 मीटर दौड़ में बाबा विश्वनाथ स्कूल के रवि भारद्वाज, 100 मीटर दौड़ में विकास इंटर कॉलेज के सनी पाल। डिस्कस थ्रो में विकास इंटर कॉलेज के अनिरुद्ध वर्मा प्रथम रहे।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग 600 मीटर दौड़ में विकास इंटर कॉलेज की पुष्पांजलि पटेल, 100 मीटर दौड़ में रानी मुरार इंटर कॉलेज की आराध्या प्रजापति, 800 और 1500 मीटर दौड़ में विकास इंटर कॉलेज की अनिता पटेल, 200 मीटर दौड़ में रानी मुरारका कॉलेज की मुस्कान पाल प्रथम रहीं। जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में शर्मिला इंटर कॉलेज की खुशी पटेल, 80 मीटर बाधा दौड़ में विकास इंटर कॉलेज की पूनम विश्वकर्मा, तीन हजार मीटर दौड़ में विकास इंटर कॉलेज की पुष्पांजलि पटेल व 200 मीटर दौड़ में शर्मिला इंटर कॉलेज की आदिति पटेल प्रथम रहीं। सब जूनियर बालिका वर्ग में विकास इंटर कॉलेज की कृष्णा पटेल प्रथम रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed