फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shivpal yadav target akhilesh yadav and samajwadi party

शिवपाल यादव बोले- सपा में हो रहा था अपमान, अखिलेश के बारे में कही ये बात

Mon, 08 Oct 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 08 Oct 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
Shivpal yadav target akhilesh yadav and samajwadi party
समाजवादी सेक्युलर मोर्चा सुप्रीमो शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के करसौली गांव में पंडित कुबेर मिश्र की तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के सुप्रीमो एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने सपा और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा में काफी अपमानित महसूस कर रहा था। बेटे से बाप कब तक अपमान बर्दाश्त करता रहेगा। सेक्युलर मोर्चा नहीं बनाता तो मेरी राजनीतिक हत्या हो जाती। पिछले चुनाव में भी जसवंतनगर सीट पर अखिलेश यादव के तमाम षड्यंत्र के बाद मैंने 59 हजार वोट से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


सपा हमारे खिलाफ प्रत्याशी उतारती है तो यह एक जंग होगी। महाभारत की तरह धर्मयुद्ध होगा, जिसमें हम जीत हासिल करेंगे। यहां हमारा संगठन मजबूत है। संगठन के निर्णय से प्रत्याशी घोषित किया जाएगा, वो जिताऊ प्रत्याशी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा कि सेक्युलर मोर्चे के बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी। सभी सीटों पर मोर्चा के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब सपा का गठन हुआ तब भी कांग्रेस ने भाजपा का एजेंट कहा था। अब मोर्चा पर भी यही आरोप लगा रहे हैं। 

नेताजी के साथ हमारा पूरा समर्थन 

Shivpal yadav target akhilesh yadav and samajwadi party
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिस तरह से समाजवादियों का गढ़ रहा है अब सेक्युलर मोर्चा का होगा। जीएसटी से महंगाई बढ़ी है, आम आदमी त्रस्त है। गांधी, चौधरी चरण सिंह की विचारधारा के लोग अपमानित हो रहे हैं। बागखालिस से चुनहवां जाने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग का मुद्दा उठाने पर शिवपाल ने इसे नेताजी के कोटे से बनवाने की बात कही।

वहीं, अतरौलिया में कोयलसा डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष संतोष यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। मोर्चे को 45 छोटे दलों का समर्थन हासिल है।

मुलायम सिंह यादव हमारे मार्गदर्शक हैं। मोर्चा चाहता है कि वह उसके टिकट पर मैनपुरी से चुनाव लड़ें। नहीं लड़ना चाहेंगे तो हमारा पूरा समर्थन और सहयोग उनके साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं है।

गोरखपुर से आजमगढ़ बार्डर आते इतनी जगह पर मेरा स्वागत हुआ कि चार घंटे लग गए। पार्टी के सिंबल के संबंध में उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग में पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। सिंबल के लिए तीन विकल्प दिए गए हैं। किसी एक को चुनाव चिह्न के रूप में आयोग देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed