फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shivpal yadav select candidate from machhlishehar in loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : शिवपाल यादव ने जौनपुर में उतारा प्रत्याशी, रह चुकी हैं सपा की लोकगायिका

Mon, 08 Apr 2019 04:41 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 08 Apr 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
Shivpal yadav select candidate from machhlishehar in loksabha election 2019
प्रसपा की प्रत्याशी संगीता यादव - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने जौनपुर की मछलीशहर कीसीट पर वीपी सरोज को उतारा है। वहीं, भाजपा ने मछलीशहर के सांसद राम चरित्र निषाद का टिकट काट दिया। उधर प्रसपा ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं, सपा-बसपा गठबंधन में यह सीट बसपा के पाले में है। बसपा ने इस सीट से त्रिभुवन राम को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर क्षेत्र के कटाहित खास गांव निवासी संगीता यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। संगीता यादव सपा सरकार में दिसंबर 2013 से 2016 तक ललित कला अकादमी की वाइस चेयरमैन रह चुकी हैं। संगीता यादव सपा की लोकगायिका के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


लालता प्रसाद यादव की पुत्री संगीता ने अपनी पढ़ाई दिल्ली में पूरी की। सपा सरकार के दौरान शिवपाल यादव की खासमखास मानी जाने वाली संगीता दिसंबर 2013 से 2016 तक ललित कला अकादमी की वाइस चेयरमैन रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल सिंह यादव ने पहले संगीता यादव को बदलापुर से टिकट दिया था। लेकिन कुछ दिन बाद संगीता यादव का टिकट काट कर ओमप्रकाश बाबा दुबे को दे दिया।

संगीता को अब प्रगतिशील सपा के मुखिया शिवपाल यादव ने जौनपुर के लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके पूर्व रामसेवक यादव को प्रत्याशी बनाया गया था। संगीता यादव के नाम के बाद रामसेवक का टिकट काट दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed