फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shivpal Yadav in Kisan Mahapanchayat in varanasi said vidhan sabha will not work

Varanasi: किसान महापंचायत में पहुंचे शिवपाल यादव, बोले- किसानों की मांग न मानने तक विधानसभा नहीं चलने देंगे

Fri, 02 Jun 2023 09:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Jun 2023 09:04 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को वाराणसी के बैरवन गांव की किसान महापंचायत में शामिल हुए। उन्होंने किसानों के पक्ष में मजबूती से खड़े रहने का एलान किया। 

विज्ञापन
Shivpal Yadav in Kisan Mahapanchayat in varanasi said vidhan sabha will not work
वाराणसी: किसान महापंचायत में शामिल हुए शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने वाराणसी में कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा विधानसभा में उठाएंगे। जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाएगी, तब तक विधानसभा नहीं चलने दी जाएगी। किसानों को धमकाकर जमीन ली जा रही है। इसका विरोध करने पर पीटा जा रहा है। यह गलत है।

विज्ञापन


सपा नेता शुक्रवार को बैरवन गांव की किसान महापंचायत में शामिल हुए और किसानों के पक्ष में मजबूती से खड़े रहने का एलान किया। उन्होंने कहा कि किसानों ने अपना हक मांगा तो मुकदमे दर्ज किए गए। गिरफ्तार करके उन्हें जेल भेजा गया। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया।

विज्ञापन

तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन की रणनीति बनेगी

शिवपाल यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का हक है, लेकिन शासन, प्रशासन मनमानी पर उतर आया है। इसका विरोध किया जाएगा। किसानों को जब तक चार गुना मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक जमीन नहीं देंगे। मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से चर्चा की जाएगी। जरूरत पड़ी तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन की रणनीति बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान, बोले- भोजन की थाली के सहारे BJP फिर से जीतेगी

सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो आरपार की लड़ाई छेड़ी जाएगी। किसान महापंचायत में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, राजेश यादव नत्थू, उमेश प्रधान, संतोष यादव, पूजा यादव शामिल रहीं।

महिला पहलवानों के आंदोलन का समर्थन

सपा नेता शिवपाल यादव ने महिला पहलवानों के आंदोलन का समर्थन किया और कहा कि महिलाओं के साथ जो कुछ हुआ, वह ठीक नहीं है। मामले की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed