{"_id":"62bfee7dda65cb04c907e45b","slug":"shivpal-yadav-do-worship-in-kashi-vishwanath-dham-with-his-family-also-visit-corridor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath Dham: शिवपाल यादव ने सपरिवार लगाई बाबा दरबार में हाजिरी, दर्शन-पूजन के बाद निहारी धाम की भव्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath Dham: शिवपाल यादव ने सपरिवार लगाई बाबा दरबार में हाजिरी, दर्शन-पूजन के बाद निहारी धाम की भव्यता
Sat, 02 Jul 2022 12:36 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:36 PM IST
सार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव शनिवार सुबह वाराणसी पहुंचे। काशी विश्वनाथ धाम में सपरिवार दर्शन-पूजन कर जगत कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में परिवार के साथ शिवपाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव सपरिवार शनिवार सुबह वाराणसी पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने काशी के मठ और मंदिरों में भी दर्शन-पूजन कर संतों का आशीर्वाद लिया। बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद शिवपाल यादव ने गंगाघाट तक बाबा विश्वनाथ धाम की भव्यता भी निहारी और अभिभूत नजर आए।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह शिवपाल यादव सपरिवार श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। बाबा के गर्भगृह में पत्नी, बेटी व नाती के साथ श्री काशी विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया। इसके बाद वह ललिताघाट तक भी गए और बाबा के धाम की भव्यता को देखकर सराहना भी की।
विज्ञापन
विश्वनाथ मंदिर से निकलने के बाद वह अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे। आधे घंटे तक मुलाकात के बाद मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम पहुंचे। शिवपाल यादव ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया कि आज सपरिवार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रीविश्वेश्वर ज्योतिर्लिंग का पंचामृत से अभिषेक कर पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पावन नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन-पूजन कर चराचर जगत के कल्याण हेतु कामना की। इस दौरान उनके साथ कोई भी सपा का पदाधिकारी या कार्यकर्ता नजर नहीं आया।