{"_id":"5beff665bdec2269b44465ea","slug":"shivpal-singh-yadav-canceled-azamgarh-visit-due-to-plane-landing-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुलायम के गढ़ में शिवपाल को प्लेन उतारने की नहीं मिली अनुमति, स्थगित करना पड़ा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम के गढ़ में शिवपाल को प्लेन उतारने की नहीं मिली अनुमति, स्थगित करना पड़ा कार्यक्रम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव व मुलायम सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में विधायक शिवपाल सिंह यादव को शनिवार को मंदुरी हवाई पट्टी पर चार्टर्ड प्लेन उतारने की अनुमति नहीं मिली। हवाई पट्टी का विस्तार शुरू होने व परिचालन की स्थिति होने का कारण बताकर जिला प्रशासन ने प्लेन उतारने की अनुमति नहीं दी। इससे शिवपाल यादव का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।
वह पूर्व विधायक स्व. श्याम नरायन यादव की तेरहवीं पर आजमगढ़ आने वाले थे। सपा नेता एवं पूर्व विधायक श्याम नरायन यादव का चार नवंबर को निधन हो गया। शिवपाल यादव चार्टर्ड प्लेन से यहां आने वाले थे। जिला प्रशासन से इसकी अनुमति मांगी गई थी।
इस पर जिला प्रशासन ने मंदुरी हवाई अड्डे पर विमान परिचालन के संबंध में पीडब्ल्यूडी व पुलिस से रिपोर्ट मांगी। एक्सईएन प्रांतीय खंड लोनिवि आरके सोनवानी ने हवाई पट्टी के विस्तारीकरण व यहां निर्माण सामग्री पड़े होने का हवाला दिया।
विज्ञापन
वहीं थाना प्रभारी कंधरापुर ने भी सुरक्षित परिचालन से मना कर दिया। इस पर जिला प्रशासन ने प्लेन उतरने की अनुमति देने से इंकार कर दिया। अनुमति ना मिलने की जानकारी शिवपाल यादव के स्टाफ ऑफिसर पंकज कुमार को भेज दी गई। इसके बाद शिवपाल का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
आजमगढ़ मुलायम सिंह यादव का गढ़ माना जाता है। वो यहां से सांसद भी हैं। ऐसे में शिवपाल यादव को प्लेन उतारने की अनुमति ना देने का मामला चर्चा में है। वहीं, शिवपाल यादव की ओर से नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने इसका कड़ा विरोध जताया है।

तनाशाही रवैया अपना रहा जिला प्रशासन
नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मंडल प्रभारी पूर्व विधायक रामदर्शन यादव ने कहा कि जिला प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपना रखा है। हवाई पट्टी पर थोड़ी सी सामग्री पड़ी है। प्रशासन कहता तो पार्टी ही इसे हटवा देती लेकिन इसका बहाना बनाकर प्लेन उतरने नहीं दिया जा रहा है।
डायरेक्टर पीसीएफ आदित्य कुमार का कार्यक्रम भी 26 को होना है। इसके लिए मेहता पार्क की अनुमति मांगी गई थी। इसकी अनुमति भी प्रशासन नहीं दे रहा है। इस बारे में शिवपाल यादव को अवगत कराया गया है।
एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह का कहना है कि हवाई पट्टी पर निर्माण कार्य के चलते प्लेन का परिचालन संभव नहीं है। पीडब्ल्यूडी और पुलिस दोनों की रिपोर्ट में परिचालन की संभावना से इंकार किया गया है। इसी आधार पर प्लेन को उतरने की अनुमति नहीं दी गई है।