फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shivmani's drum beats and Pt. Rajendra Gangani's rhythm will pay homage to Baba

Varanasi News: शिवमणि के ड्रम की धुन और पं. राजेंद्र गंगानी लय से करेंगे बाबा को नमन

Sat, 14 Feb 2026 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Shivmani's drum beats and Pt. Rajendra Gangani's rhythm will pay homage to Baba
संत रमेश भाई ओझा के सानिध्य में 35वां शिवरात्रि संगीत महोत्सव शनिवार से शुरू होगा। ड्रम वादक शिवमणि और मेंडोलिनवादक यू राजेश सहित नामचीन कलाकार भगवान शिव को संगीतांजलि अर्पण करेंगे। सेठ किशोरीलाल जालान सेवा ट्रस्ट की ओर से श्री हनुमानप्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय दुर्गाकुंड में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव में गायन, वादन और नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन

संयोजक केशव जालान और कृष्ण कुमार जालान ने शुक्रवार को अंध विद्यालय में पत्रकारों को बताया कि पहले दिन शनिवार को महोत्सव में बनारस के कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। शुरुआत ऋचा जालान और भावना क्याल के कथक से होगी। भागीरथ जालान का उपशास्त्रीय गायन, पं. छन्नूलाल मिश्र के पुत्र पं. रामकुमार मिश्र, कृष्ण कुमार उपाध्याय और आदित्य मिश्रा का तबला वादन होगा। महाशिवरात्रि पर पं. सुखदेव प्रसाद मिश्रा (वाराणसी) का वायलिन, कृपा रवि (अहमदाबाद) का भरतनाट्यम और विदुषी मंजूषा पाटिल का शास्त्रीय गायन होगा। अंतिम दिन 16 फरवरी को चेन्नई के शिवमणि के ड्रम वादन की प्रस्तुति होगी। यू राजेश , डॉ. रागिनी सरना (वाराणसी) का शास्त्रीय गायन होगा। समापन पं. राजेन्द्र गंगानी (जयपुर) के कथक से होगा। प्रतिदिन महोत्सव का शुभारंभ शाम सात बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed