फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shivling in gyanvapi Demand for worshiphearing on urgent matter to be held on 25 September

वाराणसी: ज्ञानवापी में मिली शिवलिंगनुमा आकृति की पूजा-पाठ की मांग, अर्जेंट वाद पर सुनवाई जल्द

Fri, 22 Sep 2023 07:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Sep 2023 07:23 PM IST
सार

ज्ञानवापी में अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे के दौरान मिली शिवलिंग जैसी आकृति को आदि विश्वेश्वर बताते हुए उनकी पूजा-पाठ और राग-भोग  को लेकर शैलेंद्र सिंह योगीराज ने अर्जेंट वाद दाखिल की है।

विज्ञापन
Shivling in gyanvapi Demand for worshiphearing on urgent matter to be held on   25 September
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर में बीते साल अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे के दौरान मिली शिवलिंग जैसी आकृति को आदि विश्वेश्वर बताते हुए उनकी पूजा-पाठ और राग-भोग को लेकर शैलेंद्र सिंह योगीराज की तरफ से अधिवक्ता एसके द्विवेदी द्वारा दाखिल अर्जेंट वाद को जिला जज ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सुनवाई के लिए स्थानांतरित कर दिया। सुनवाई की तिथि के आदेश के लिए पत्रावली सुरक्षित रख ली गई है। 

विज्ञापन


अभी तक इस मामले की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालत में लंबित थी। सिविल जज सीनियर डिवीजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालत के रिक्त होने के कारण जिला जज की अदालत से वाद को दूसरी कोर्ट में स्थानांतरित किए जाने का अनुरोध किया गया था। 

विज्ञापन

हिंदू सेना के अध्यक्ष के वाद की सुनवाई टली

सिविल जज सीनियर डिविजन/फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालत रिक्त होने के कारण शुक्रवार को ज्ञानवापी से सबंधित एक मामले की सुनवाई टल गई। इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 12 अक्तूबर नियत की गई है। विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष दिल्ली निवासी विष्णु गुप्ता और अजीत सिंह ने कोर्ट में वाद दाखिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अधिवक्ता मंगला प्रसाद पाठक और अभिषेक पांडेय की ओर से वाद में कहा गया है कि ज्ञानवापी में गैर हिंदुओं के प्रवेश को वर्जित करने के साथ ही अधिवक्ता आयुक्त के सर्वे के दौरान मिली शिवलिंग जैसी आकृति के राग-भोग, पूजा-दर्शन और अन्य धार्मिक आयोजन करने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed