चंदौली: खाली जमीन में धंसा मिला शिवलिंग, आस्थावानों ने चढ़ाए फूल, किया जलाभिषेक
चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में रामकृत यादव के घर के सामने स्थित मैदान में शिवलिंग प्रकट होने की खबर पूरे इलाके में फैल गई। गुरुवार को शिवलिंग को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इसके साथ ही आस्थावानों ने फूल, माला व जलाभिषेक किया।
जलालपुर निवासी रामकृत यादव के घर के आगे खाली जमीन में कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान दौड़ते समय एक बच्चे को ठोकर लगी। जिस पर उन्होंने जमीन से कुछ ऊपर उठी मिट्टी को बल्ले की मदद से दबाना चाहा तो मिट्टी में दबा शिवलिंग नीचे नहीं दब सका।
इसके बाद लड़कों ने यह बात लोगों को बताई। बच्चों की बात सुनकर वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। रामप्रीत यादव व वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों मिट्टी को हटाया तो उसमें से शिवलिंग मिला। धीरे-धीरे शिवलिंग के प्रकट होने की सूचना गांव सहित पूरे इलाके में फैल गई।
प्राचीन समय में भी मूर्ति पूजा को महत्व दिया जाता था। शिवलिंग के पत्थर की जांच के बाद ही उसके पुरातन होने का प्रमाण मिल सकेगा। लोगों मूर्ति को संरक्षित करके आगे की प्रक्रिया के लिए प्रयास करने की जरूरत है।
प्रो. ओएन सिंह, विभागाध्यक्ष पुरातत्व विभाग बीएचयू