{"_id":"5be708cebdec226933277e24","slug":"shiv-sena-will-make-ram-mandir-uddhav-thackeray-will-inaugrate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'शिवसेना बनवाएगी श्रीराम का मंदिर, उद्धव ठाकरे 25 नवंबर को करेंगे शिलान्यास'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'शिवसेना बनवाएगी श्रीराम का मंदिर, उद्धव ठाकरे 25 नवंबर को करेंगे शिलान्यास'
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना के उत्तर पप्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने शनिवार को कहा कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर सरकार बनाती है और इस मुद्दे को भूल जाती है। चुनाव आते ही उसे राम मंदिर की याद आती है। जबकि शिवसेना के एजेंडे में राम मंदिर का मुद्दा था ही नहीं, फिर भी बाबरी ढांचा शिव सैनिकों ने ही ढहाया था और मंदिर भी शिवसेना बनाएगी। इसका शिलान्यास 25 नवंबर को राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे अयोध्या में करेंगे। प्रदेश प्रमुख मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने के बाद एक धर्मशाला में प्रेसवार्ता कर रहे थे।
ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख के समर्थन में पूरे देश से शिव सैनिक अयोध्या पहुंचेंगे। राम मंदिर मामले में अदालती निर्णय के सवाल पर प्रदेश प्रमुख ने कहा यह मामला हमारी आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसमें अदालत नहीं, अपितु साधु-संत निर्णय लेंगे। शिवसेना ने भाजपा को इसलिए समर्थन भी दिया था कि अध्यादेश लाकर मंदिर निर्माण कराया जाए।
भाजपा ने सरकार बना ली, लेकिन मंदिर निर्माण भूल गई। महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हमले किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा यह मुद्दा राज ठाकरे का था, इसलिए उन्हें शिवसेना से निष्कासित किया गया। अब सेना ने बड़ी संख्या में उत्तर भारतीयों को संरक्षण दे रखा है।
विज्ञापन
शिव सेना में उनका एक बड़ा संगठन भी है। उन्हें पार्टी ने राज्यसभा में भी भेजा है। कहा कि 25 नवंबर को अयोध्या में संत सम्मेलन के बाद राम मंदिर निर्माण की दुश्वारियां दूर होंगी और राम मंदिर बनकर रहेगा।