{"_id":"5b5b44b14f1c1b764d8b513f","slug":"shiv-sena-chief-uddhav-thackeray-will-visit-pm-constituency-in-the-winter-season","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे आ सकते हैं बनारस, तैयारी में जुटे समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे आ सकते हैं बनारस, तैयारी में जुटे समर्थक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के वाराणसी और अयोध्या आने की जानकारी के बाद शिवसैनिकों में उत्साह बढ़ गया है। अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन पूजन के बाद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ और श्रृंगारगौरी के दर्शन पूजन की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
काशी और अयोध्या से हिंदुत्व कार्ड खेलेगी शिवसेना
नरेंद्र मोदी-उद्धव ठाकरे
शिवसेना के उप राज्य प्रमुख अजय चौबे ने बताया कि शिवसैनिक हर बार की तरह इस बार भी सावन के अंतिम सोमवार को श्रृंगारगौरी का जलाभिषेक करने जाएंगे। इस साल के अंत में शिवसेना अध्यक्ष आएंगे और एजेंडे के तहत दर्शन पूजन भी करेंगे। राजनीतिक जानकारों ने संभावना व्यक्त की है कि शिवसेना अध्यक्ष के आगमन से वाराणसी में राजनीतिक का तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
uddhav thackeray
भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी शिवसेना अब राम मंदिर और गंगा सफाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नई मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश शुरू कर दी है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अयोध्या और वाराणसी जाने की तैयारी कर रहे हैं। शिवसेना की ओर से मुंबई में चलो अयोध्या चलो वाराणसी के होर्डिंग लगाए गए हैं।
उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे के बनारस और अयोध्या जाने पर भाजपा के दिक्कतें बढ़ जाएगी। शिवसेना भाजपा पर दबाव बनाने के लिए उन क्षेत्रों में भी जाने की योजना बना रही है जहां भाजपा का वर्चस्व है। इसके लिए शिवसैनिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। शिवसेना अपना दायरा बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने जा रही है।
d
जिस हिंदुत्व के नाम पर भाजपा राजनीति कर रही है। उसी हिंदुत्व कार्ड के जरिए शिवसेना भाजपा को घेरेगी। सूत्रों की मानें तो इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान कई सीटों पर चुनाव भी लड़ने की संभावना जताई जा रही है।