फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shiv Sena chief Uddhav Thackeray will visit PM constituency in the winter season

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे आ सकते हैं बनारस, तैयारी में जुटे समर्थक

Sat, 28 Jul 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 28 Jul 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena chief Uddhav Thackeray will visit PM constituency in the winter season
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के वाराणसी और अयोध्या आने की जानकारी के बाद शिवसैनिकों में उत्साह बढ़ गया है।  अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन पूजन के बाद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ और श्रृंगारगौरी के दर्शन पूजन की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


 

काशी और अयोध्या से हिंदुत्व कार्ड खेलेगी शिवसेना

Shiv Sena chief Uddhav Thackeray will visit PM constituency in the winter season
नरेंद्र मोदी-उद्धव ठाकरे
शिवसेना के उप राज्य प्रमुख अजय चौबे ने बताया कि शिवसैनिक हर बार की तरह इस बार भी सावन के अंतिम सोमवार को श्रृंगारगौरी का जलाभिषेक करने जाएंगे। इस साल के अंत में शिवसेना अध्यक्ष आएंगे और एजेंडे के तहत दर्शन पूजन भी करेंगे।  राजनीतिक जानकारों ने संभावना व्यक्त की है कि शिवसेना अध्यक्ष के आगमन से वाराणसी में राजनीतिक का तापमान बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shiv Sena chief Uddhav Thackeray will visit PM constituency in the winter season
uddhav thackeray

भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी शिवसेना अब राम मंदिर और गंगा सफाई के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नई मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश शुरू कर दी है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अयोध्या और वाराणसी जाने की तैयारी कर रहे हैं। शिवसेना की ओर से मुंबई में चलो अयोध्या चलो वाराणसी के होर्डिंग लगाए गए हैं। 
 
विज्ञापन

Shiv Sena chief Uddhav Thackeray will visit PM constituency in the winter season
उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे के बनारस और अयोध्या जाने पर भाजपा के दिक्कतें बढ़ जाएगी। शिवसेना भाजपा पर दबाव बनाने के लिए उन क्षेत्रों में भी जाने की योजना बना रही है जहां भाजपा का वर्चस्व है। इसके लिए शिवसैनिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। शिवसेना अपना दायरा बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने जा रही है।  

 

Shiv Sena chief Uddhav Thackeray will visit PM constituency in the winter season
d
जिस हिंदुत्व के नाम पर भाजपा राजनीति कर रही है। उसी हिंदुत्व कार्ड के जरिए शिवसेना भाजपा को घेरेगी। सूत्रों की मानें तो इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान कई सीटों पर चुनाव भी लड़ने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed