फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shiv Sena chief Uddhav Thackeray will public assembly in February

काशी से मंदिर निर्माण आंदोलन की तारीख तय करेंगे उद्धव, फरवरी में शिवसेना प्रमुख करेंगे जनसभा

Sat, 05 Jan 2019 10:30 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sat, 05 Jan 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena chief Uddhav Thackeray will public assembly in February
शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे - फोटो : amar ujala

शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण आंदोलन की तारीख काशी से तय की जाएगी। इसके लिए फरवरी के अंतिम सप्ताह में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे यहां जनसभा करेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में तिवारी ने कहा कि जनसभा के लिए बेनियाबाग मैदान, टाउनहाल मैदान, कटिंग मेमोरियल और जगतपुर डिग्री कॉलेज देखा गया है। तिवारी ने कहा कि इसकी रिपोर्ट 10 जनवरी को हाईकमान को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


18 से 20 जनवरी के बीच पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत की अगुवाई में शिवसेना सांसदों की टीम आएगी। यहां उद्धव के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे। काशी के अलावा प्रयागराज में कुंभ के दौरान शिवसेना के शिविर में श्रद्धालुओं को चिकित्सा सेवा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ के दौरान शिवसेना की धर्मसंसद होगी। इसमें साधु संन्यासी राम मंदिर निर्माण के लिए प्रस्ताव पारित करेंगे। पार्टी नेता अरुण पाठक ने कहा कि उद्धव ठाकरे के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए चंदवक (जौनपुर) में छह जनवरी को बाइक रैली निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed