{"_id":"67485ae7709a588bb0031523","slug":"shiv-sainiks-burn-effigy-of-bangladesh-prime-minister-mohammad-yusuf-we-will-answer-atrocities-on-hindus-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसैनिकों ने फूंका बंग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूसुफ का पुतला : हिन्दुओं पर अत्याचार का जवाब देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसैनिकों ने फूंका बंग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूसुफ का पुतला : हिन्दुओं पर अत्याचार का जवाब देंगे
Thu, 28 Nov 2024 05:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 28 Nov 2024 05:28 PM IST
सार
वाराणसी में बंग्लादेश पर शिवसैनिकों का आक्रोश देखने को मिला। बंग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वहां हिंदूओं पर अत्याचार बंद नहीं किया गया तो आने वाली 6 दिसंबर को मस्जिद में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
विज्ञापन
बंग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते शिवसैनिक
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चितईपुर थाना अंतर्गत शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौबे के नेतृत्व में आज बांग्लादेशी प्रधानमंत्री डॉ मोहम्मद यूसुफ का पुतला दहन किया गया अजय चौबे ने बताया कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार और वहां पर जो मंदिर में तोड़फोड़ हो रही है इसका हम लोग विरोध करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि वहां पर जो स्वामी जी को बंदी बनाया गया है उनको जल्द से जल्द छोड़ दिया जाए।
विज्ञापन
अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले 6 दिसंबर को हम लोग किसी भी मस्जिद में जाएंगे और वहां पर पूरे शिवसेना के जितने भी कार्यकर्ता है उनके साथ मस्जिद में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे और देखते हैं कि उसदिन कौन हम लोगों को रोक पाता है शिव सैनिक बहुत ज्यादा आक्रोश में है इन्हें संभालना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
इस पुतला दहन में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अजय चौबे जिला अध्यक्ष अजय सिंह अज्जू भैया एवं उप प्रमुख अनिल राय जी जिला सचिव संजय राय जी जिला सचिव अरविंद गोपाल विश्वकर्मा महानगर प्रमुख धनंजय तिवारी महानगर उप प्रमुख प्रदीप पांडे सतीश शर्मा सतीश शर्मा तमाम शिव सैनिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन