फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shiv Ganga Express was 32 hours late

32 घंटे देर से आई शिवगंगा एक्स.

Mon, 12 Dec 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 12 Dec 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shiv Ganga Express was 32 hours late
कोहरे में गुजरती ट्रेन
कड़ाके की ठंड और कोहरे में ट्रेनों का इंतजार यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। घंटे-चार घंटे की जगह पूरा दिन, पूरी रात ट्रेनों के इंतजार में ठिठुरते हुए कट रही है। 10 दिसंबर की सुबह नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली शिवगंगा करीब 32 घंटे बाद 11 दिसंबर को दोपहर ढाई बजे मंडुवाडीह स्टेशन पहुंची। इस कारण 11 दिसंबर को वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। जबकि, 10 दिसंबर को यहां से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन को एक दिन बाद रविवार को सुबह नौ बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन


ट्रेन में जगह के लिए यात्रियों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। 11 दिसंबर की ट्रेन निरस्त होने के कारण इसके तमाम यात्री भी उसी ट्रेन में सवार हो गए। कोहरे के कारण मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं। 11 दिसंबर को मंडुवाडीह से नई दिल्ली जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 12 दिसंबर को शाम छह बजे रवाना होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं 11 दिसंबर को हावड़ा-अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस कैंसिल रही तो वहीं 12 दिसंबर को हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस 13 को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed