फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shiv and Pooja became Judo champions after winning three consecutive bouts.

Varanasi News: शिव और पूजा लगातार तीन मुकाबले जीत बने जूडो के चैंपियन

Fri, 12 Jun 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Shiv and Pooja became Judo champions after winning three consecutive bouts.
अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल संगठनों की ओर से प्रतियोगिता कराई गई। इस अवसर पर परमानंदपुर के आरएन सिंह इंडोर हॉल में जूडो प्रतियोगिता हुई जबकि गंगापुर में हॉकी की स्पर्धा हुई। बाबू आरएन सिंह इंडोर हॉल लोढ़ान में जूडो की प्रतियोगिता में शिव और पूजा लगातार तीन-तीन मुकाबले जीत चैंपियन बने। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 20 और बालिका वर्ग की 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में शिव ने अमितेश को और बालिका वर्ग में पूजा ने अदिति को हराया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. एके सिंह ने बताया कि आज डिजिटल युग में बच्चों का अधिकांश समय मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर व्यतीत हो रहा है। खेल अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और संघर्षशीलता जैसे गुणों का विकास करते हैं, जो जीवन में सफल होने के लिए जरूरी हैं।भारत में भी खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया, फिट इंडिया और अस्मिता जैसी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस (खेल का अधिकार दिवस) 11 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों और युवाओं के जीवन में खेल और खेलकूद के महत्व को बढ़ावा देना है। यह 2024 से मनाया जा रहा है। इसके अलावा 6 अप्रैल को विकास और शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन



नंबर गेम
11 जून को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed