फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shine City forgery Accused Mushtaq was caught by the crime branch was doing real estate business in Bihar

शाइन सिटी फर्जीवाड़ा: आरोपी मुश्ताक को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, बिहार में कर रहा था रियल इस्टेट का धंधा

Tue, 12 Oct 2021 09:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 12 Oct 2021 09:53 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि शाइन सिटी कंपनी के फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें छापा मार रही हैं। सूचना मिली कि शाइन सिटी में करोड़ों के घोटाले का आरोपी मुश्ताक आलम बिहार के सिवान सहित विभिन्न जिलों में रियल इस्टेट का कारोबार फैलाया हुआ है।

विज्ञापन
Shine City forgery Accused Mushtaq was caught by the crime branch was doing real estate business in Bihar
आरोपी मुश्ताक आलम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्लाट और लुभावने स्कीम का लालच देकर करोड़ों का घोटाला करने वाली शाइन सिटी कंपनी के एक और आरोपी मुश्ताक आलम को कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को बिहार के सिवान क्षेत्र से गिरफ्तार किया। कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम और एमडी आसिफ नसीम का बेहद करीबी और कंपनी का लेखा जोखा रखने वाला मुश्ताक बिहार के सिवान में खुद का रियल इस्टेट कारोबार कर रहा था। करोड़ों के घोटाले के आरोपी मुश्ताक आलम पर भी कैंट सहित अन्य थानों में मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि शाइन सिटी कंपनी के फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें छापा मार रही हैं। सूचना मिली कि शाइन सिटी में करोड़ों के घोटाले का आरोपी मुश्ताक आलम बिहार के सिवान सहित विभिन्न जिलों में रियल इस्टेट का कारोबार फैलाया हुआ है। इस पर क्राइम ब्रांच की एक टीम गठित करते हुए बिहार के सिवान भेजा गया। टीम ने सिवान से मुश्ताक आलम को गिरफ्तार किया। पूछताछ के जरिए उसके कुछ करीबियों का नाम व पता मालूम चला है। जल्द ही पुलिस अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन

पांच लाख के इनामी हुए कंपनी के सीएमडी और एमडी

बनारस सहित पूर्वांचल के सैकड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई लूटकर विदेश भागे कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम और एमडी आसिफ नसीम पर शासन स्तर से इनाम की राशि 50-50 हजार से बढ़ाकर पांच-पांच लाख रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही कंपनी के धोखाधड़ी में वांछित आशीष कनौजिया, नितिन जायसवाल, जसीम खां, अभिषेक यादव व मो. शाहिद पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। कंपनी के सीएमडी और एमडी पर कैंट थाने की पुलिस ने दो साल पहले 25-25 हजार इनाम घोषित कर रखा है। पिछले माह राशिद नसीम की पत्नी और एक महिला कर्मचारी को लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed