Varanasi: सड़क निर्माण में बाधक बन रहे धार्मिक स्थल कराएं शिफ्ट, PWD मंत्री जितिन प्रसाद ने दिए निर्देश
कैबिनेट मंत्री (लोक निर्माण विभाग ) जितिन प्रसाद ने गुरुवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क निर्माण के दौरान बीच रास्ते आ रहे धर्मस्थल को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराएं। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र में जाकर सड़कों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का निरीक्षण करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आए लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने गुरुवार को सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क निर्माण के दौरान बीच रास्ते आ रहे धर्मस्थल को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराएं। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क निर्माण का काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चेतावनी दी कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया तो संबंधित अभियंताओं और ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी।
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि अधिकारी क्षेत्र में जाकर सड़कों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का निरीक्षण करें। गुणवत्ता में कहीं कोई कमी हो तो अभियंता और ठेकेदार पर कार्रवाई करें। हर महीने के प्रथम सप्ताह में समीक्षा बैठक करें।
रात में सड़क किनारे लगीं सभी लाइटें जलनी चाहिए
उन्होंने कहा कि वाराणसी जनपद प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। यहां पर जो भी निर्माण कार्य हो, वह गुणवत्तापूर्ण हो। लंबित और अपूर्ण परियोजनाओं को दिसंकर तक पूरा करने की हिदायत दी। कहा कि रात में सड़क किनारे लगीं सभी लाइटें जलनी चाहिए। लाइट न जलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन ने दिया धोखा, सारनाथ थाने में तीन सिपाहियों सहित 10 के खिलाफ मुकदमा
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने फुलवरिया फोरलेन मार्ग को शीघ्र पूर्ण कराए जाने पर खास जोर दिया। कहा कि लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन मार्ग के भूमि अधिग्रहण के मामलों को दो से तीन दिन हल करें। उन्होंने लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन मार्ग को हर हाल में दो महीने में शुरू कराने का निर्देश दिया। चेताया कि अब समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। बैठक में डीएम एस राजलिंगम, सीडीओ हिमांशु नागपाल, राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, नवनिर्वाचित मेयर अशोक तिवारी, एमएसली हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र आदि मौजूद रहे।