{"_id":"5c1fc947bdec2256d9677060","slug":"shia-cleric-maulana-kalve-javvad-reply-on-naseeruddin-shah-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नसीरुद्दीन शाह के बयान पर शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद का पलटवार, ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीरुद्दीन शाह के बयान पर शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद का पलटवार, ये कहा
Mon, 24 Dec 2018 10:41 AM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: utpal utpal
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
मौलाना कल्बे जव्वाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि भारत में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित हैं। कई इस्लामिक देशों में मुसलमानों का कत्लेआम हो रहा है। उनकी सुरक्षा के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह जैसे लोगों का बयान गैरजिम्मेदाराना है। एक या दो मामलों के आधार पर इस तरह की बातें कहना गलत है। वह रविवार को जौनपुर के मुफ्ती हाउस इमामबाड़े में सैयद कासिम हुसैन की मजलिसे बरसी में शामिल होने आए थे।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इजराइल, सीरिया, फलस्तीन, पाकिस्तान व अन्य देशों में मुसलमानों का कत्लेआम किया जा रहा है। उससे तो बहुत बेहतर जिंदगी भारत के मुसलमान की है। भारत हमारा मुल्क है और हम सब यहां आजादी के साथ रह रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के बारे में कहा कि शिया कौम उसे वोट करेगी जो उनकी कौम को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
कांग्रेस व सपा की हुकूमत में हमें फायदा कम नुकसान तो ज्यादा हुआ। भाजपा सरकार में हमें यदि फायदा नहीं पहुंचा तो नुकसान भी नहीं हुआ। राहुल गांधी व नरेंद्र मोदी में बेहतर प्रधानमंत्री के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि जो समाज के उत्थान के लिए काम करेगा वही बेहतर प्रधानमंत्री होगा।

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि सच्चर कमेटी की सिफारिशें कांग्रेस जब लागू नहीं कर सकी तो अन्य सरकारों से क्या उम्मीद की जाए। उन्होंने कहा कि इस्लाम को बचाने में हजरत इमाम हुसैन ने जो कुर्बानी दी है उससे शायद ही कोई भुला सकता है।
आज जो इस्लाम की दूसरी सूरत पेश कर रहे हैं वो यजीद के मानने वाले हैं। उनसे बचने की जरूरत है। बता दें कि देश में असहिष्णुता को लेकर फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान के बाद बहस जारी है। इस मामले में कल्बे जव्वाद ने कहा कि भारत में मुसलमान पूरी तरह सुरक्षित हैं। नसीरुद्दीन शाह जैसे लोगों का बयान गैरजिम्मेदाराना है। एक या दो मामलों के आधार पर इस तरह की बातें कहना गलत है।