{"_id":"57c740294f1c1b417a2cb431","slug":"sheila-raj-babbar-and-several-veteran-congress-will-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीला, राजबब्बर समेत कई दिग्गज कांग्रेसी आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीला, राजबब्बर समेत कई दिग्गज कांग्रेसी आएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 01 Sep 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
sheila dikshit
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रोड शो के बाद तीन सितंबर को कांग्रेस का दूसरा बड़ा शो होने जा रहा है। वाराणसी से एक साथ दो यात्राएं निकलेंगी। एक का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर तो दूसरे का सीएम उम्मीदवार शीला दीक्षित करेंगी। इस मौके पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। संजय सिंह और प्रमोद तिवारी के साथ शीला दीक्षित और राजबब्बर तीन सितंबर की दोपहर 12 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुुंचेेंगे।
एयरपोर्ट से शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस की यात्रा आजमगढ़ और राजबब्बर के नेतृत्व में गाजीपुर को रवाना होगी। जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने बताया कि आजमगढ़ वाली यात्रा अंबेडकर नगर, जौनपुर होते हुए पांच सितंबर को वाराणसी लौटेगी। गाजीपुर वाली यात्रा उसी दिन रात्रि में वाराणसी लौट आएगी। बताया कि आजमगढ़ वाली यात्रा में शीला दीक्षित के अलावा गुलाम नबी आजाद, संजय सिंह, श्रीप्रकाश जायसवाल, रीता बहुगुणा जोशी, जफर अली नकवी, भगवती प्रसाद चौधरी और अब्दुल मन्नान भी शामिल होंगे। गाजीपुर वाली यात्रा में राजबब्बर के अलावा प्रमोद तिवारी, सलमान खुर्शीद, पीएल पूनिया, राजाराम पाल, रामाश्रय प्रसाद, संतोष सिंह और लालचंद निषाद शामिल होंगे।