फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sheets and blankets will be available again in trains from March 21

ट्रेनों में फिर मिलेंगे चादर और कंबल: 21 मार्च से कुछ ट्रेनों में मिलेगी सुविधा, आपूर्ति की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Sat, 19 Mar 2022 09:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Mar 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Sheets and blankets will be available again in trains from March 21
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा ट्रेनों में चादर और कंबल आपूर्ति की तैयारी की जा रही है। 21 मार्च से सुविधा का कुछ ट्रेनों में शुभारंभ होगा। 21 मार्च से छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली, लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में यह सुविधा शुरू होगी। जबकि 28 मार्च से बनारस-रामेश्वरम, बनारस-नई दिल्ली, में यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


जबकि एक अप्रैल से छपरा-मथुरा, छपरा-दिल्ली, बनारस-मुजफ्फरपुर, बनारस-जबलपुर, मऊ-आनंद विहार टर्मिनस, में सुविधा शुरू कर दी जाएगी। वहीं 15 अप्रैल से गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस में भी आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

विज्ञापन

21 मार्च से चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्योहार को लेकर होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें लोकमान्य टर्मिनस से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 01021 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर  24, 27 और 31 मार्च को और ट्रेन संख्या 01022 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से 21, 26, 29 मार्च और दो अप्रैल को चार फेरों में चलाई जाएगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से आते समय यह ट्रेन शाम 9:55 बजे वाराणसी में रुकेगी। जबकि गोराखपुर से जाते समय यह ट्रेन शाम सात बजे रुकेगी। वहीं, कैंट रेलवे स्टेशन से रविवार 20 मार्च को ट्रेन संख्या 04211 वाराणसी-जम्मू तवी का संचालन होगा। यह ट्रेेन वाराणसी जंक्शन से शाम 6:05 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन भदोही, जंघई, प्रतापगढ़, लखनऊ के रास्ते बरेली होते हुए मुरादाबाद, लुधियाना होते हुए दूसरे दिन रात 9:10 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed