फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shastri's students will now study English and computer also

शास्त्री के छात्र अब अंग्रेजी और कंप्यूटर भी पढ़ेंगे

Sat, 10 Jul 2021 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Shastri's students will now study English and computer also
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालय के छात्र शास्त्री में अंग्रेजी, कंप्यूटर और पर्सनालिटी एंड कम्युनिकेशन स्किल डेवलपमेंट भी पढ़ेंगे। इसके साथ ही शास्त्री पाठ्यक्रम चार साल का होगा। छात्रों को अब छह की जगह नौ प्रश्नपत्र देने होंगे। आगमी सत्र में प्रथम सेमेस्टर से नया पाठ्यक्रम लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में संकायाध्यक्षों की बैठक में शास्त्री के प्रथम सेमेस्टर के न्यूनतम समान पाठ्यक्रम का खाका खींचा गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार, आगामी सत्र से शास्त्री में सेमेस्टर प्रणाली और न्यूनतम समान पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के अनुसार शास्त्री के पाठ्यक्रम को अपडेट किया जा रहा है। तीन वर्षीय शास्त्री का पाठ्यक्रम भी साथ-साथ चलेगा। चार साल का पूरा कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को एक वर्ष में आचार्य (स्नातकोत्तर) की डिग्री हासिल करने की सुविधा होगी। वहीं यह विद्यार्थी शोध के लिए भी अर्ह माने जाएंगे। प्रथम सेमेस्टर उत्तीर्ण करने वाले को सर्टिफिकेट, एक साल उत्तीर्ण करने वाले को डिप्लोमा, तीन सेमेस्टर को पीजी डिप्लोमा और पूरा सेमेस्टर करने वालों को शास्त्री की डिग्री दी जाएगी। समिति की बैठक में पाठ्यक्रम की रूपरेखा रखी गई और इस पर सहमति भी बन गई है। बैठक में प्रो. प्रेमनारायण सिंह,प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, प्रो. राजनाथ समेत सभी संकायाध्यक्ष मौजूद रहे। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नई शिक्षा नीति व न्यूनतम समान पाठ्यक्रम को वर्तमान सत्र से लागू करने की तैयारियां चल रही हैं। इस दिशा में पहल भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

यह होगा बदलाव
-शास्त्री में पारंपरिक प्रश्नपत्र, आधुनिक प्रश्नपपत्र, अनिवार्य, अंग्रेजी, कंप्यूटर और पर्सनालिटी डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन स्किल के कुल नौ पेपर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चार साल का होगा शास्त्री पाठ्यक्रम
- प्रथम सेमेस्टर से होगा लागू
- शास्त्री पाठ्यक्रम में होंगे आठ सेमेस्टर
- चार क्रेडिट स्कोर का होगा हर प्रश्नपत्र
- प्रथम सेेमेस्टर में होंगे 36 क्रेेडिट स्कोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed