{"_id":"5f3830215c9cb93f8461c315","slug":"shastri-and-acharya-s-admission-date-declared-in-colleges-affiliated-to-sanskrit-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में शास्त्री और आचार्य के एडमिशन डेट घोषित, 31 अक्टूबर तक होगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में शास्त्री और आचार्य के एडमिशन डेट घोषित, 31 अक्टूबर तक होगा दाखिला
Sun, 16 Aug 2020 12:27 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 16 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में अब दाखिला 31 अक्टूबर तक होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध कालेजों को शास्त्री प्रथम खंड में 15 सितंबर तक व आचार्य प्रथम सेमेस्टर में 31 अक्टूबर तक दाखिला पूर्ण करने का निर्देश दिया है। वहीं शास्त्री द्वितीय व तृतीय खंड तथा आचार्य तृतीय सेमेस्टर में भी दाखिले के लिए भी पहले विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
कुलसचिव राज बहादुर सिंह ने बताया कि संबद्ध कालेजों को पांच नवंबर तक कॉलेज के लॉगिन पर प्रवेशित छात्रों का डेटा अपलोड करना अनिवार्य है। वहीं शास्त्री प्रथम खंड व आचार्य प्रथम सेमेस्टर के प्रवेशित छात्रों की सूची 12 नवंबर तक विश्वविद्यालय को देना होगा। उन्होंने कोविड-19 की स्थिति सामान्य होने पर शास्त्री की कक्षाएं एक अक्टूबर से व आचार्य प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं एक नवंबर से शुरू करने का भी सुझाव दिया है।
विज्ञापन
सर्शत दाखिला शास्त्री-प्रथम व द्वितीय तथा आचार्य द्वितीय सेमेस्टर में छात्रों का अगली कक्षा में सर्शत दाखिला भी करने का निर्देश है। वहीं महाविद्यालयों को ऑनलाइन कक्षाएं तत्काल शुरू करने का भी निर्देश दिया गया है।विवि में 19 सितंबर तक दाखिला दूसरी ओर विश्वविद्यालय परिसर में अब शास्त्री व संस्कृत प्रमाणपत्रीय द्वितीय, तृतीय खंड तथा आचार्य तृतीय सेमेस्टर में दाखिले के लिए के लिए अब 19 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर निर्धारित की गई है। जबकि विश्वविद्यालय परिसर में शास्त्री प्रथम खंड में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आठ सितंबर तक व आचार्य प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के लिए आवेदन 26 सितंबर तक किए जा सकते हैं।