फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shastrartha Smriti Vedic Festival begins with Yagna

Varanasi News: यज्ञ के साथ हुआ शास्त्रार्थ स्मृति वैदिक महोत्सव का आरंभ

Sun, 09 Nov 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Shastrartha Smriti Vedic Festival begins with Yagna
महर्षि दयानंद काशी शास्त्रार्थ के 156 वें स्मृति वर्ष पर वैदिक धर्म महोत्सव का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत शास्त्रार्थ स्थली आनंद बाग दुर्गाकुंड में यज्ञ से हुई। यज्ञ की ब्रह्मा पाणिनि कन्या महाविद्यालय की ब्रहमचारिणी भूमिका व धरा के आचार्यत्व एवं यजमान डॉ. श्रीमित्र, गीता रानी, सत्येन्द्र आर्य व अनीता आर्या रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरिद्वार से आए हुए स्वामी वेदामृतानंद सरस्वती महाराज ने वेदों में वर्णित वेद मंत्र के आधार पर कहा कि परमपिता परमात्मा से अच्छा मित्र कोई हो ही नहीं सकता। परमात्मा समय-समय पर हम मनुष्यों की गलतियों को छुपाता है और गुणों को प्रदर्शित करता है। बरेली से पधारे पंडित भानु प्रकाश शास्त्री ने सुमधुर भजन व भजनोपदेश दिए। प्रधान प्रमोद आर्य ‘आर्षेय’ ने संचालन किया व मंत्री रवि प्रकाश आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed