Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shastra museum inaugurated in Kashi Deputy CM Eknath said India will become world leader again

Varanasi News: काशी में शास्त्र संग्रहालय का शुभारंभ, डिप्टी CM एकनाथ बोले- फिर से विश्व गुरु बनेगा भारत

Fri, 27 Jun 2025 05:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 27 Jun 2025 05:53 PM IST
सार

शास्त्र संग्रहालय एवं अनुसंधान केंद्र में उन युवाओं को जुड़ने और आगे बढ़ने का माैका मिलेगा जो सनातन संस्कृति से जुड़े हैं या इससे जुड़कर भारतीय संस्कृति को अग्रसर करेंगे। 

विज्ञापन
Shastra museum inaugurated in Kashi Deputy CM Eknath said India will become world leader again
कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की पहल से भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। काशी नगरी में 'शास्त्र संग्रहालय एवं अनुसंधान केंद्र' का भव्य शुभारंभ महाराष्ट्र सरकार के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया।

विज्ञापन


इस केंद्र का उद्देश्य भारत की प्राचीन ग्रंथ संपदा का संरक्षण, डिजिटलीकरण और आधुनिक तकनीक की सहायता से समाज तक उसका प्रसार करना है। 

कार्यक्रम का आयोजन धर्मसंघ सभागार, श्री स्वामी करपात्री जी महाराज आश्रम, श्री धर्मसंघ मठ मंदिर, दुर्गाकुंड, वाराणसी में आयोजित किया गया। इस भव्य शुभारंभ में देश भर से विद्वान, संन्यासी, शोधकर्ता और संस्कृत प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

बुदि्धजीवियों ने की चर्चा

शास्त्र संग्रहालय एवं अनुसंधान केंद्र के संस्थापक सनातनी रामानंद तिवारी ने विषय की संकल्पना रखी। उन्होंने कहा कि शाश्वत ही सनातन है और सनातन ही शाश्वत है। उन्होंने कहा कि आज सबसे प्रमुख विषय खुद को जानना है, और यह तभी संभव है जब हम शास्त्रों से खुद को जोड़ पाएंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि शास्त्र के लिए संग्रहालय का शुभारंभ आने वाले दिनों में लोगों को अपने ग्रंथों के प्रति आकर्षित करने का काम करेगा।

मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बाबा विश्वनाथ और मां गंगा को नमन करते हुए कहा कि इस पावन नगरी में आने का अवसर मिलना किसी सौभाग्य से कम नहीं। इस कार्यक्रम के जरिये खुद को प्राचीन ज्ञान परंपरा से जुड़ा महसूस करता हूं। इसके जरिये युवाओं को अपने प्राचीन ग्रंथों की जानकारी प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन

भारतीय संस्कृति पर विमर्श

Shastra museum inaugurated in Kashi Deputy CM Eknath said India will become world leader again
संग्रहालय की जानकारी लेते महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि धर्म संघ का यह संस्थान सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और एकता का प्रतीक है। यह सनातन संस्कृति और जीवन शैली का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के पहलू को स्पष्ट करते हुए शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी ने हमें विकास और विरासत का संदेश दिया है। पुरातन ग्रंथों को डिजिटाइज करने के कार्य के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य पीएम मोदी की योजना का ही प्रमाण है।

कहा कि हमारा देश शस्त्र और शास्त्र संपदा के साथ विश्व गुरु बनने की दिशा में पुनः अग्रसर होगा। इसके लिए सरकार और समाज को कंधे से कंधा मिलाकर चलना है। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम की भावना से ओतप्रोत सनातन हिन्दू सिर्फ एक धर्म नहीं सर्व समावेशी समाज का निर्माण का आधार है।

शास्त्र संग्रहालय एवं अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष भुजंग बोबडे ने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि काशी ज्ञान आचमन का प्रमुख केंद्र है। यहां से पुरातन ग्रंथों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार का केंद्र खुलना अपने आप मे काफी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभागार में प्रदर्शनी का भी उद्घाटन एकनाथ शिंदे ने किया। इस प्रदर्शनी में कई प्राचीन ग्रंथों और पुस्तकों का समावेश रहा, जिसमें मुख्यतः विज्ञान भैरवकल्प - शारदा लिपि, शिवपूजाविधि एवं अन्य, बिजक (त्रिधा) सटीक, ऋग्वेद संहिता सर्ग 1 से 8, ऋग्वेद संहिता सर्ग 2 से 8, सामवेद संहिता - सर्ग 1 व 2, ऐतरेय ब्राम्हणक- 1 से 8, केनोपनिषद, हनुमत संहिता, पंचिका 1 से 5, गोमूत्र प्रयोग, आर्यभट्टीय, मांधता संवाद ग्रंथ, विवेक मार्तण्ड (गोरक्षशत), वशिष्ठ स्मृति, तर्क प्रकाश, तंत्रसार कर्मप्रकाश, (तर्कभाषा) तात्पर्य टीका, शारंगधर संहिता सहित कई पुस्तकें रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed