फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shashwat's half-century led Sunshine Pink to victory.

Varanasi News: शश्वत की अर्द्धशतकीय पारी ने सनशाइन पिंक को दिलाई जीत

Wed, 14 Oct 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Shashwat's half-century led Sunshine Pink to victory.
औसानगंज स्थित आर्य विद्या सभा, काशी के खेल मैदान पर मंगलवार को सनशाइन कप अंडर-19 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गई। इसमें सनशाइन क्रिकेट क्लब पिंक ने दृष्टि क्रिकेट क्लब को सात विकेट से शिकस्त दी। सनशाइन पिंक के बल्लेबाज शाश्वत प्रताप को उनकी 46 गेंदों में 58 रनों की नाबाद मैच-जिताऊ पारी (3 चौके, 4 छक्के) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला करते हुए सनशाइन पिंक ने दृष्टि क्रिकेट क्लब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। दृष्टि क्लब ने निर्धारित 35 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनुज श्रीवास्तव ने 58 गेंदों में 48 रन और निहाल ने 42 गेंदों में 42 रन ( 4 चौके, 3 छक्के) बनाए। सनशाइन पिंक की ओर से आदर्श पांडेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 38 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इसके अलावा आरुष कुमार और शिवांश जायसवाल को भी 2-2 सफलताएं मिलीं। जवाब में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनशाइन पिंक की टीम ने बेहद आक्रामक शुरुआत की और मात्र 20.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर 194 रन बनाते हुए आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज गौरव चौहान ने 14 गेंदों में 4 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 53 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके बाद शाश्वत प्रताप (नाबाद 58) और हर्षित (26 गेंदों में 44 रन) ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed