फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shardiya Navratri 2023: Offer this to mother for nine days for happiness and good fortune.

Shardiya Navratri 2023: जगमगाने लगे मां दुर्गा के मंदिर, सुख सौभाग्य के लिए मां को नौ दिन लगाएं ये भोग

Fri, 13 Oct 2023 03:09 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 13 Oct 2023 03:09 PM IST
सार

शारदीय नवरात्र में 15 से 23 अक्तूबर तक माता के नौ स्वरूपों के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगेगी। प्रतिपदा को मां शैलपुत्री के दर्शन पूजन के साथ ही भक्त नवरात्र का व्रत आरंभ करेंगे।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023: Offer this to mother for nine days for happiness and good fortune.
माता की प्रतिमा को अंतिम रूप देता मूर्तिकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शक्ति की आराधना के लिए नौ दुर्गा के मंदिरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिरों में साफ-सफाई के साथ ही दर्शन पूजन के लिए बैरिकेडिंग का काम भी तेजी से चल रहा है। शारदीय नवरात्र में 15 से 23 अक्तूबर तक माता के नौ स्वरूपों के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगेगी। प्रतिपदा को मां शैलपुत्री के दर्शन पूजन के साथ ही भक्त नवरात्र का व्रत आरंभ करेंगे।

विज्ञापन

नवरात्र में काशी में नौ दुर्गा मंदिरों में दर्शन पूजन का विधान है। भक्त प्रतिपदा के दिन अलईपुरा स्थित माता शैलपुत्री, दूसरे दिन दुर्गाघाट स्थित ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन लक्खीचौतरा स्थित मां चंद्रघंटा, चौथे दिन दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा, पांचवें दिन जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी, छठवें दिन संकठा मंदिर के पास गली में स्थित कात्यायनी देवी, सातवें दिन कालिका गली स्थित कालरात्रि, आठवें दिन विश्वनाथ गली में महागौरी और नौवें दिन गोलघर स्थित माता सिद्धिदात्री के दर्शन पूजन करेंगे। सभी मंदिरों में रंग-रोगन के साथ ही भीड़ प्रबंधन के इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर आयुक्त शिपू गिरी ने बताया कि मंदिरों के आसपास सफाई के लिए टीमें लगा दी गई हैं। नवरात्र भर विशेष सफाई अभियान के साथ ही प्रकाश की उचित व्यवस्था रहेगी। मंदिरों से निकलने वाले निर्माल्य का भी निस्तारण कराया जाएगा। सैनिटाइजेशन के साथ ही नियमित रूप से फॉगिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवदुर्गा को नौ दिन करें अर्पित भोग प्रसाद

नवरात्र में नौ दिन तक माता को अलग-अलग भोग व प्रसाद अर्पित किया जाता है। काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालु नौ दिनों तक माता को अलग-अलग भोग व प्रसाद अर्पित करके सुख सौभाग्य की कामना कर सकते हैं।

प्रथम दिन- उड़द, हल्दी, माला-फूल
द्वितीय दिन- तिल, शक्कर, चूड़ी, गुलाल, शहद

तृतीय- लाल वस्त्र, शहद, खीर, काजल
चतुर्थ-दही, फल, सिंदूर, मसूर

पंचम-दूध, मेवा,कमलपुष्प, बिंदी
षष्ठी चुनरी, पताका, दूर्वा

सप्तमी-बताशा, इत्र, फल-पुष्प
अष्टमी-पूड़ी, पीली मिठाई, कमलगट्टïा, चंदन, वस्त्र

नवमी-खीर, सुहाग सामग्री, साबूदाना, अक्षत फल, बताशा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed