फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sharad yadav says that PM modi speech is not relevant for earth

शरद यादव ने कहा, पीएम मोदी के भाषण का नहीं होता जमीन से रिश्ता

Mon, 05 Mar 2018 06:16 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Mon, 05 Mar 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
sharad yadav says that PM modi speech is not relevant for earth
बाबतपुर एयरपोर्ट से बाहर आते शरद यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं उसे कभी पूरा नहीं करते हैं। जो भाषण देते हैं उसका रिश्ता जमीन से कहीं नहीं होता।
विज्ञापन


गंगा में पानी कम होने के एवं पीएम आगमन के दौरान पानी छोड़े जाने के सवाल पर तंज कसते हुए बोले कि इन्होंने चुनाव में जो वादे किए थे उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। चाहे गंगा की बात हो या रोजगार, किसान इनके साथ किया कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाए और सब की तबाही है।
विज्ञापन


वह सोमवार की दोपहर में एयर इंडिया के विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंका में शोहदों से तंग आकर पढ़ाई छोड़ने वाली छात्रा व छेड़खानी से अजीज आकर आत्महत्या करने वाली छात्रा के बाबत कहा कि कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है ।


कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा में  घपले को लेकर दिल्ली में धरना दे रहे छात्रों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि इसके जांच की मांग पहले ही उठा चुके है। बोले कि सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई द्वारा इसकी जांच की जानी चाहिए जिससे युवाओं को न्याय मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed