फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shamli criminal active in chain snatching in Varanasi continuously

वाराणसी में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग में शामली का गिरोह सक्रिय

Wed, 04 Mar 2020 01:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 04 Mar 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Shamli criminal active in chain snatching in Varanasi continuously
चेन स्नेचिंग - फोटो : amar ujala

शामली से आए गिरोह के बदमाश शहर में महिलाओं से चेन छीन रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने शामली जिले के झ़िझाना थाना के दुधली निवासी महेश सिंह और उसके साथी सुसुवाही क्षेत्र की कौशलपुरी कॉलोनी के प्रेमचंद्र सेठ को गिरफ्तार कर यह दावा किया। दोनों की निशानदेही पर तीन बाइक, एक कार, सोने की तीन चेन, 1700 रुपये और सराफा कारोबारियों के यहां की लेनदेन की पर्ची बरामद की गई है। महेश के खिलाफ वाराणसी और गोरखपुर में लूट सहित अन्य आरोपों में 12 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों शहर में चेन छीनने से संबंधित घटनास्थलों के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज की जांच की गई। फुटेज से महेश की तस्दीक हुई। प्रेमचंद्र उसे बनारस में ही मिला था। इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी को पता लगा कि महेश लंका क्षेत्र में मौजूद है तो क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय के साथ घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


शहर में छुपे महेश के गिरोह के बदमाश शामली निवासी चंदन सिंह, दीपक उर्फ उधारी, अजय सिंह, कुलदीप उर्फ चुंडी, गोविंदा उर्फ सोनू की तलाश के लिए तीन टीमें लगी हुई हैं। बनारस में यह गिरोह वर्ष 2018 से सक्रिय है। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में लंका इंस्पेक्टर और क्राइम ब्रांच प्रभारी के अलावा एसआई प्रदीप यादव, अमरेंद्र कुमार पांडेय, अरुण प्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह व सूरज तिवारी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठिकाने बदल कर छीनते हैं चेन

एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि महेश और उसके गिरोह के बदमाश शहर बदलते रहते हैं। फर्जी आईडी प्रूफ की मदद से वह होटलों में कमरे लेते हैं। बनारस में इस गिरोह के बदमाश सुसुवाही, सीरगोवर्धनपुर और सुंदरपुर क्षेत्र के कुछ सराफ को लूटी गई चेन बेचते हैं।



यह बदमाश तीन-चार बाइक से पहले किसी मुहल्ले के आने-जाने वाले रास्तों की रेकी करते हैं। किसी महिला की चेन छीननी होती है तो दो बदमाश वारदात को अंजाम देते हैं और दो कुछ दूरी पर बाइक लेकर बैकअप का काम करते हैं। चेन छीनने के बाद सभी तेजी से हाईवे की ओर भागते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed