{"_id":"5b858dc842c792462d134cfe","slug":"shame-in-varanasi-private-school-grl-student-molest-by-class-teacher","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में शर्मनाक घटना: प्राइवेट स्कूल की 7वीं की छात्रा के साथ क्लास टीचर ने की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में शर्मनाक घटना: प्राइवेट स्कूल की 7वीं की छात्रा के साथ क्लास टीचर ने की छेड़खानी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चियों के साथ होने वाली अमानवीय घटना से बनारस फिर शर्मसार हुआ है। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत कंदवा क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट स्कूल की कक्षा सात की 12 वर्षीय छात्रा के साथ मंगलवार को क्लास टीचर द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर मंडुवाडीह थाने में बिहार के कैमूर के मूल निवासी और कंदवा में रहने वाले आदित्यनाथ मौर्या के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज करने के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
मंडुवाडीह थानाध्यक्ष को पीड़िता ने बताया कि स्कूल के सारे बच्चे पीटी करने गए थे। इसी दौरान वह टॉयलेट जा रही थी तो उसका क्लास टीचर भी पीछे-पीछे आया। वह जैसे ही टॉयलेट से बाहर निकली तो क्लास टीचर उसे खींच कर एक किनारे ले गया और छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
छात्रा किसी तरह से खुद को क्लास टीचर के चंगुल से छुड़ाई और रोते हुए घर पहुंची। पिता को उसने आपबीती सुनाई तो वे उसे लेकर मंडुवाडीह थाने पहुंचे। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने की आशंका पर आरोपी शहर छोड़ कर भागने की फिराक में था। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

खुद को भूत बता मासूम से किया दुराचार
खुद को भूत बताकर एक दरिंदे ने चार साल की बच्ची से दुराचार किया। रात एक बजे हैवानियत के बाद वह उसे बाजरे के खेत में छोड़कर भाग गया। खून से लथपथ बच्ची रोते हुए घर आई तो परिजनों की नींद खुली। मंगलवार को बच्ची को सात घंटे उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली।
पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण, दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में यह वारदात सोमवार आधी रात को हुई। बच्ची घर के बरामदे में अपने दादा के पास की चारपाई पर बड़ी बहन के साथ सोई थी। रात एक बजे के करीब कोई बच्ची को उठाकर गांव के पास ही बाजरे के खेत में ले गया।
खून से लथपथ सहमी बच्ची रोते हुए खुद ही घर पहुंची तो परिवार की नींद खुली। बच्ची ने बताया कि दरिंदे ने उसे कई थप्पड़ मारे और खुद को भूत बताकर उससे दुराचार किया। साथ ही धमकी दी कि घर जाकर चुपचाप सो जाना। सूचना मिलने पर पुलिस ने बच्ची को कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना की जानकारी मिलने पर आईजी रेंज विजय सिंह मीना और एसएसपी आनंद कुलकर्णी अस्पताल पहुंचे और बच्ची के परिजनों से मिले। पुलिस ने इस मामले में गांव के पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनमें से तीन को बाद में छोड़ दिया गया। दो की बच्ची से शिनाख्त कराई जाएगी।

शौच करने गई महिला के साथ छेड़खानी
मिर्जामुराद थाना अंतर्गत मिल्कीपुर नहर के समीप शौच करने गई विवाहिता के साथ बाइक सवार दो लोगों ने सोमवार को छेड़खानी की। विरोध करने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। इस दौरान बाइक सवार एक युवक का मोबाइल जमीन पर गिर गया। विवाहिता का पति मोबाइल लेकर मिर्जामुराद थाने पहुंचा और तहरीर दिया। पुलिस मोबाइल के आधार पर जोगियापुर निवासी दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।