फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shabdari took place in Pathani Tola, the coffin was raised at the residence of Bharat Ratna

पठानी टोला में हुई शब्बेदारी, भारत रत्न के निवास पर उठाया ताबूत

Mon, 13 Sep 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Shabdari took place in Pathani Tola, the coffin was raised at the residence of Bharat Ratna
शहर भर में मजलिसों का सिलसिला अनवरत जारी है। रविवार को ख्वातीन ने पठानीटोला में बीबी सकीना का ताबूत उठाया तो रामनगर में शब्बेदारी हुई। भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां के निवास पर भी ख्वातीन ने ताबूत उठाया। शहर में मजलिसों के साथ ही शब्बेदारी का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

रविवार को पितरकुंडा स्थित बब्बी और बबलू के निवास पर कैसर फातिमा के संयोजन में ख्वातिन की मजलिस हुई। चार दिवसीय मजलिस के अंतिम दिन नरगिस नकवी ने मजलिस को खिताब किया। सकीना या अब्बास के नारों के साथ ख्वातीन ने नम आंखों से ताबूत की जियारत की। इमरोज, मैरीन, फरहनाज ने नौहाख्वानी की। दूसरी ओर ओर रामनगर टेंगरा मोड़ स्थित हसन बाग में 18 बनी हाशिम का ताबूत उठाया गया। इजहार भाई के संयोजन में आयोजित मजलिस को तहजीबुल हसन ने मजलिस को खिताब किया। अंजुमन मोहफीजे अजा ने नौहा मातम किया। रात नौ बजे भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के निवास पर ख्वातीन की मजलिस हुई। मजलिस के बाद बीबी सकीना का ताबूत उठाया गया। पठानी टोला में प्रो. अजीज हैदर के निवास पर शब्बेदारी का आयोजन हुई। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि 15 सितंबर को इमामे मूसा काजिम की जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed