शादी का झांसा देकर पहले दो साल तक किया दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रकरण को लेकर एसएसपी के निर्देश पर रविवार को कैंट थाने में चौबेपुर निवासी अरविंद यादव पर दुराचार सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र निवासी युवती के अनुसार बीएड करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वो सारनाथ में किराये पर कमरा लेकर रहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अरविंद यादव से हुई।
दोनों के बीच करीबी बढ़ी तो अरविंद ने उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद लगातार दो साल तक अरविंद उसे शादी का झांसा देकर दुराचार करता रहा और जब वो गर्भवती हो गई तो जबरन उसका गर्भपात कराया।
इसी बीच युवती को जानकारी हुई कि अरविंद पहले से ही शादीशुदा है तो उसने पुलिस से शिकायत की बात कही। इस पर अरविंद ने उसे मारापीटा और धमकाने लगा कि अगर वो चुप नहीं रही तो उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल कर देगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।