फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sexually assault attempt to women in chandauli

यूपीः चालक ने महिला से की दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम रहने पर चलते ट्रक से नीचे फेंका

Mon, 05 Nov 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Updated Mon, 05 Nov 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Sexually assault attempt to women in chandauli
demo pic
एक ट्रक चालक ने एक महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो चालक ने उस पर चाकू से हमला किया और चलते ट्रक से नीचे फेंक दिया। नेशनल हाईवे के किनारे देर रात अचेतावस्था में घायल महिला पड़ी रही।
विज्ञापन

 

इसके बाद होश आने पर वह पेट्रोल पंप पर पहुंची। जहां से लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना यूपी के चंदौली जिले की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव निवासिनी (35) सुशीला देवी के पति अर्जुन हिंडाल्को में कार्यरत था। कुछ दिनों पूर्व पति की मौत हो गई। अपने पेंशन संबंधी कार्यों के लिए सुशीला अपने पुत्र विशाल के साथ वाराणसी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से लौटते समय वह टेंगरा मोड़ पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी। रात करीब आठ बजे उसका पूर्व परिचित ट्रक चालक मिर्जापुर के लहंगपुर निवासी खुशदिल मौर्या मिल गया। उसने उसे ढाबे में नाश्ता कराया। इसके बाद वह वहां से चला।

रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इसपर सुशीला ने खुशदिल के पेट पर अपने पैर से मार दिया। इसके बाद खुशदिल ने चाकू से सुशीला पर वार करके उसे लहूलुहान कर दिया। साथ ही अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव के पास हाइवे के किनारे उसे फेंक दिया। 

पुत्र कौशांबी जिले से बरामद हुआ

Sexually assault attempt to women in chandauli
UP Police

सुशीला घायलावस्था में ही पड़ी रही। इसके बाद होश आने पर वह गोधना पेट्रोल पंप पर पहुंची। पेट्रोलपंप कर्मियों ने ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सुशीला को पीपी सेंटर ले गई। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। 

 

इस संबंध में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायल महिला का पुत्र कौशांबी जिले के बेनी से बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed