फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sexual harassment with teen girl revealed after girl pegnant police arrested accused in azamgarh up

छह महीने पहले किशोरी के साथ किया था दुष्कर्म, गर्भवती होने पर सामने आया मामला, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Jun 2020 10:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Jun 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
Sexual harassment with teen girl revealed after girl pegnant police arrested accused in azamgarh up
demo pic

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ ये घटना छह महीने पहले हुई थी, लेकिन परिजनों को इसका पता उसके गर्भवती होने के बाद चला है।

विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी को पेट में दर्द हुई तो परिजन उसे इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गए। जांच की गई तो पता चला कि वो गर्भवती है। परिजनों ने पूछताछ की तो किशोरी ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की कहानी बताई।
विज्ञापन



पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक विद्यालय का चपरासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी मानसिक रूप से बीमार है। दो दिन पहले उसे पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे लेकर चिकित्सक के पास गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने बताया कि वो छह माह की गर्भवती है। परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। उसने बताया कि छह माह पहले वो बकरी चराने के लिए गई थी। एक विद्यालय के चपरासी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी का उसके घर भी आना-जाना था। पिता की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपी अमरजीत(40) के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है। एसओ नंद कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता को मोडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed