{"_id":"5be718f6bdec22697652b5b0","slug":"sexual-abuse-with-lkg-student-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में एलकेजी की छात्रा से छेड़खानी, वाहन चालक समेत तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में एलकेजी की छात्रा से छेड़खानी, वाहन चालक समेत तीन हिरासत में
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के महमूरगंज स्थित सनबीम डालिम्स में एलकेजी की पांच वर्षीय छात्रा से छेड़खानी के मामले में स्कूल के मैजिक चालक और खलासी समेत तीन पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। कुछ दिन पहले छात्रा ने मां को बताया कि स्कूल वाहन से उतरने के दौरान चालक और खलासी उसके शरीर को बेबजह छूते हैं।
मां ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की। सुनवाई नहीं होने पर मां ने चालक व दो खलासी के खिलाफ भेलूपुर थाने में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार बच्ची महमूरगंज स्थित सनबीम डॉलिम्स में एलकेजी की छात्रा है। वह स्कूल वाहन से पढ़ने जाती है।
तहरीर के आधार पर रोहनिया निवासी चालक संजय विंद, खलासी राजन वर्मा और घाटमपुर निवासी आशु पटेल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
तीनों से पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।डालिम्स की निदेशक पूजा मधोक ने कहा कि छात्रा की शिकायत मिलते ही बस ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया गया है।