फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sex racket busted in paying guest house in varanasi police arrested six people including two women

वाराणसी: पेइंग गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार, दो महिला, मैनेजर सहित 6 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

Thu, 17 Feb 2022 01:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Feb 2022 01:08 PM IST
सार

वाराणसी के इंग्लिशिया लाइन स्थित ग्लोबल पेइंग गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर गेस्ट हाउस से दो महिला, गेस्ट हाउस मैनेजर सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
sex racket busted in paying guest house in varanasi police arrested six people including two women
गिरफ्तार महिला - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी के इंग्लिशिया लाइन स्थित ग्लोबल पेइंग गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का सिगरा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बुधवार रात छापा मारकर गेस्ट हाउस से मेघालय निवासी दो महिला, गेस्ट हाउस मैनेजर सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किया।

विज्ञापन


इस दौरान गेस्ट हाउस मालिक मौके से भाग निकला। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। डीसीपी वरुणा आदित्य लांग्हे को सूचना मिली कि इंग्लिशिया लाइन स्थित ग्लोबल पेइंग गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है।
विज्ञापन


इस आधार पर एसीपी चेतगंज के नेतृत्व में सिगरा इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय, महिला थाना प्रभारी सुमित्रा देवी, शिवपुर थाने के क्राइम इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह, मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने फोर्स के साथ ग्लोबल पेइंग गेस्ट हाउस में छापा मारा। इस दौरान दो कमरों के अंदर से दो महिला और दो पुरुष ग्राहक मिले। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर करवाता था अनैतिक कार्य

ग्लोबल पेइंग गेस्ट हाउस के कमरा नंबर-705 व 706 में आपत्तिजनक हाल में मिली मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स निवासी दो महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वह गेस्ट हाउस के मालिक व मैनेजर के बुलवाने पर आती है। कमरे से गिरफ्तार रोहतास बिहार निवासी अभय सिंह, कुंजन कुमार ने बताया कि गेस्ट हाउस का मैनेजर व सहायक मैनेजर चार हजार रुपये प्रति व्यक्ति लेता है।

पकड़ी गईं दोनों महिलाओं ने पुलिस को बताया कि गेस्ट हाउस का मैनेजर हम लोगों को दो हजार रुपये प्रति व्यक्ति देता है। सिगरा इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार के आरोप में दो महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed