{"_id":"a42e4ac60e3f1cd9d5a1282d9431e6c4","slug":"sewing-embroidery-fruit-with-training-of-protection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलाई-कढ़ाई के साथ फल संरक्षण का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलाई-कढ़ाई के साथ फल संरक्षण का प्रशिक्षण
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज की ओर से 20वें ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुक्रवार से श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में किया जाएगा।
विज्ञापन
एक माह तक चलने वाले इस शिविर में महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन के साथ ही फल संरक्षण आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
कॉलेज में गुरुवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में अग्रवाल समाज के समाजसेवा मंत्री गिरधर अग्रवाल, डॉ. रितु गर्ग, संदीप अग्रवाल ने बताया कि शिविर दो पाली में (सुबह 10 से 12 और शाम 4 से 6 बजे तक) आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक, कला, ब्यूटीशियन, कुकिंग आदि के क्षेत्र में कुल 49 विधाओं का प्रशिक्षण महिलाओं को दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. रितु गर्ग ने बताया कि शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मनिर्भरता का भाव पैदा करने के साथ ही उन्हें स्वावलंबी बनाना है।
समापन अवसर पर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। डॉ. गर्ग ने बताया कि महिलाओं खासकर युवतियों को उनके अंदर छिपी हुनर को उभारने के लिए यह शिविरि बहुत ही लाभकारी होगा। कहा कि इस तरह के शिविर अन्य जगहों पर भी आयोजित किए जाने चाहिए।