{"_id":"61366d818ebc3e847a37415b","slug":"sewer-water-entered-the-sanctum-sanctorum-of-bankati-hanuman-temple-varanasi-news-vns6101279189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनकटी हनुमान मंदिर के गर्भगृह में घुसा सीवर का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनकटी हनुमान मंदिर के गर्भगृह में घुसा सीवर का पानी
विज्ञापन
दुर्गाकुंड स्थित सेनापति बनकटी हनुमान मंदिर के गर्भगृह में फिर से सीवर रिसाव शुरू हो गया है। गर्भगृह में सीवर का पानी घुसने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। दो माह पहले भी बरसात के दौरान मंदिर का गर्भगृह सीवर के पानी से भर गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद जलकल विभाग की ओर से मंदिर पास खोदाई करके सीवर लाइन बिछाई गई थी, लेकिन सोमवार की सुबह फिर से मंदिर के गर्भगृह में सीवर का पानी भरने लगा।
मंदिर के पुजारी गया प्रसाद मिश्र ने बताया कि पिछले दो माह पूर्व बारिश के दौरान गर्भगृह सहित मंदिर परिसर में पानी घुस गया। मंदिर में सीवर घुसने की जानकारी होने पर सीवर लाइन बिछाने के दौरान जल्दबाजी में काम होने के कारण पाइप लाइन ठीक से नहीं बिछाई गई। इसके कारण सीवर का खिंचाव नहीं हो रहा है। सीवर रिस कर फिर से मंदिर के गर्भगृह में घुसने लगा है।
समाजसेवी रामयश मिश्र ने बताया कि दो महीने पूर्व जब मंदिर के गर्भ गृह में सीवर का पानी घुसा था तो जलकल और नगर निगम ने मंदिर के पास की नई पाइप लाइन डाली गई। उसके बावजूद मंदिर के गर्भ गृह में फिर से सीवर का पानी भर रहा है। दर्शनार्थियों को आने जाने में दिक्कत होती हैं। मंदिर गर्भगृह में घुसे सीवर के पानी को मोटर पंप लगाकर निकाला जा रहा है।