फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sewer system with help of brick drain 50 meters ahead of Minister of State house

Varanasi: राज्यमंत्री के घर से 50 मीटर आगे ईंट वाले नाले के सहारे सीवर व्यवस्था, जलकल कार्यालय इसी वार्ड में

Mon, 24 Feb 2025 08:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 24 Feb 2025 08:32 PM IST
सार

वाराणसी में राज्यमंत्री के घर से 50 मीटर आगे ईंट वाले नाले के सहारे सीवर व्यवस्था है। इतना ही नहीं शहर की सीवर सफाई का जिम्मा उठाने वाले जलकल का कार्यालय भी इसी वार्ड में है। 

विज्ञापन
Sewer system with help of brick drain 50 meters ahead of Minister of State house
भेलूपुर स्थित खोजवां में बहता सीवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस संस्था जलकल को शहर के सीवर सफाई का जिम्मा दिया गया है। उसी के वार्ड भेलूपुर में सीवर बड़ी समस्या है। इस वार्ड में राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल, दो पूर्व मेयर स्व. सरोज सिंह व कौशलेंद्र सिंह पटेल का घर है। राज्यमंत्री के घर से 50 मीटर आगे डाट ईंट वाले नाले के सहारे सीवर लाइन है। यहां बीते 50 साल से सीवर लाइन बदला ही नहीं गया है।

विज्ञापन


यहां शंकुलधारा पोखरा, द्वारिकाधीश का मंदिर, कश्मीरीगंज में राममंदिर, तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर है। बावजूद इसके यहां के कुछ इलाकों में ईंट वाले नाले के सहारे सीवर बह रहा है। सीवर पाइप लाइन तक नहीं पड़ी है। इससे 8000 लोग प्रभावित हो रहे हैं। शंकुलधारा पोखरा होकर गांधी चौक जाने वाले मार्ग पर ईंट का पुराना नाला है। इसके सहारे सीवर बह रहा है। 
विज्ञापन


गुलेरिया मोड़ से राममंदिर तक सीवर ओवरफ्लो कर रहा है। यहां छह इंच की पाइप सिल्ट से भरकर तीन इंच की हो गई है। कई जगहों पर सीवर चैंबर ध्वस्त हो चुके हैं। कश्मीरीगंज में भी सीवर की समस्या से लोग परेशान हैं। शिकायत पर फौरी तौर पर सफाई होती है लेकिन कुछ दिनों बाद फिर वही सीवर की समस्या खड़ी हो जाती है। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां के तालाब भी अकसर गंदे हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगहों पर सड़कें और गलियों के चौके उखड़ चुके हैं। इसके अलावा तिलभांडेश्वर में सड़क और चौका खराब है। कुछ इलाकों में समय से पानी की जलापूर्ति नहीं हो रही है। 5000 लोग प्रभावित हैं। सफाई की भी समस्या से वार्डवासी तंग आ चुके हैं।

क्या बोले पार्षद
क्षेत्र में सीवर की समस्या है। कई बार पत्राचार किया गया है। खोजवां में शंकुलधारा होकर गांधी चौक जाने वाले मार्ग पर ईंट के बने नालों में सीवर बहता है। यहां नई सीवर पाइप लाइन डालने का प्रस्ताव दिया गया है। तिलभांडेश्वर के पास गली खराब है। इसे भी दुरुस्त कराने के लिए पत्र दिया गया है।
-रीता सेठ पार्षद, भेलूपुर

जनता बोली

  • हर जगह गंदगी है। मलबा निकालकर सड़क पर रख देते हैं। सीवर लाइन भरी पड़ी है। कोई साफ करने नहीं आता है। सुबह शाम सीवर बहता है। -सरोज देवी
  • क्षेत्र में सबसे अधिक सीवर की समस्या है। यहां ईंट के बने नालों के सहारे सीवर बहता है। बारिश में और स्थिति खराब हो जाती है। -छोटेलाल सेठ
  • कश्मीरीगंज में सीवर लाइन ध्वस्त है। गुलरिया मोड़ से राममंदिर तक सीवर ओवरफ्लो करता है। कई बार शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। -प्रदीप मोदनवाल
  • यहां का मैनहोल अकसर जाम रहता है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होती है। सुबह और शाम के समय यहां सीवर की समस्या अधिक है। -मोतीलाल सेठ
  • हर वार्ड में जो समस्या होती है। वह इस वार्ड में भी है लेकिन सबसे बड़ी समस्या यहां सीवर की है। जिसका कोई समाधान अब तक नहीं हुआ। -डॉ. अजीत पांडेय
  • सीवर की समस्या से यह वार्ड काफी दिनों से जूझ रहा है। यहां कई इलाकों में सीवर पाइप लाइन 100 साल पुरानी है। जिसे बदलने की आवश्यकता है। -प्रमोद चौबे

अधिकारी बोले
भेलूपुर वार्ड की सीवर समस्या को दूर करने के लिए 46 करोड़ रुपये से योजना बनाई गई है। यहां नए सिरे से सीवर लाइन पड़ेगी। जहां सीवर की पाइप लाइन नहीं हैं। वहां नई पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके अलावा जहां ईंट के नालों से सीवर बहता है। वहां नई पाइप लाइन डालकर सीवर व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
-अनूप कुमार सिंह, महाप्रबंधक जलकल

राज्यमंत्री बोले
शहर के पुराने वार्डों में नए सिरे से सीवर और पेयजल लाइन बदलने वाली है। पुराने वार्ड में मेरा घर है। यहां सीवर व्यवस्था सुधारने का प्रस्ताव पहले ही दिया गया है। जिसके तहत जल्द काम शुरू होने वाला है।
-रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed