फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sewer overflows, water entered houses

सीवर आेवरफ्लो, घरों में घुसा पानी

Sat, 16 Jul 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 16 Jul 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Sewer overflows, water entered houses
बारिश - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह दो घंटे की झमाझम बारिश से शहर की अधिकांश सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। सीवर ओवरफ्लो हो गए। संबंधित इलाकों में लोगों के घरों में पानी पहुंच गया। सुबह स्कूल का समय होने के चलते बच्चों और अभिभावकों को परेशानी हुई। लोग जैसे-तैसे गंतव्य तक पहुंचे। जिन मार्गों को सीवर और पेयजल पाइप लाइन के लिए खोदा गया है, वहां चलना तक मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


नगर निगम मार्च से ही नालों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था बनाने में लगा था लेकिन हालत यह है कि थोड़ी देर की तेज बारिश में ही आधे शहर में जलभराव हो जा रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था ठीक न होने के चलते लोगों को दुष्वारियां झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को भी तेज बारिश के चलते उफनाई नालियों और सीवरलाइनों का पानी चारों ओर फैल गया। रवींद्रपुरी, खोजवां, बजरडीहा, रानीपुर और तुलसीपुर इलाकों में ऐसा जलभराव हुआ कि घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


शहर के पांडेयपुर, कमच्छा, घौसाबाद इलाके में सड़कों की खोदाई के चलते राह चलना मुश्किल हो गया। जलजमाव से गड्ढों का पता ही नहीं चल रहा था, इससे कई जगह गाड़ियां फंसी रहीं। लोग गिरतेपड़ते घरों और कार्यालयों तक पहुंचे। बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई। शहर के रवींद्रपुरी, नई सड़क, गोदौलिया, अंधरापुल, घौसाबाद, तेलियाबाग, महमूरगंज, पांडेयपुर, कमच्छा, बजरडीहा, जक्खा, रानीपुर, तुलसीपुर, धर्म शिक्षा मंडल दुर्गाकुंड, शिवाला, चेतमणि चौराहा और गुरुधाम के पास बारिश का पानी देर तक जमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर संवाददाता के अनुसार बटाऊबीर, रामपुर, श्रीरामनगर कालोनी में सीवर और बरसात का भरा हुआ है। रस्तापुर गांव जलमग्न हो गया है। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। केशव सोनकर, सेवालाल, विशाल, राधे चौहान, प्रकाश चौहान समेत 35 लोगाें के घरों में पानी भर गया है। ऐसी स्थितियों में यहां के लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed