फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sewer and water problem in mayor ward in Varanasi

Varanasi News: ये कैसी व्यवस्था... जहां मेयर का घर, उसी वार्ड में सीवर और पानी की समस्या; हजारों लोग प्रभावित

Mon, 17 Feb 2025 05:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 17 Feb 2025 05:48 PM IST
सार

Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में जहां मेयर का घर है, उसी वार्ड में सीवर और पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। वार्ड में 4500 लोग सीवर और 5500 लोग दूषित पेयजल से परेशान हैं। 

विज्ञापन
Sewer and water problem in mayor ward in Varanasi
सिगरा छित्तूपुर वार्ड में फैली गंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी नगर निगम मुख्यालय के ठीक पीछे छित्तूपुर लोको वार्ड 07 में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम है। इसी इलाके में मेयर अशोक कुमार तिवारी का घर भी है। इसके बावजूद कुछ इलाकों में सीवर पाइप लाइन नहीं है। इससे 4500 लोग प्रभावित हैं। यहां समय से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। जो हो रही वह भी दूषित है। इससे वार्ड के 5500 लोग पेयजल की समस्या से परेशान हैं। सफाई की भी समस्या से लोग दो-चार हो रहे हैं।

विज्ञापन

 
वार्ड के हरि नगर कॉलोनी में सीवर पाइप लाइन नहीं है। यहां का सीवर नाले के जरिये बाहर जाता है। वर्तमान में घरों के आगे नाले के ऊपर पत्थर रखा गया है। बारिश में इन पत्थरों को हटाकर नालों की सफाई के दौरान सड़कों पर कई टन सिल्ट रखने से दिक्कत होती है। 
विज्ञापन


इसी प्रकार पंचायती कुआं, चैनबीर बाबा मंदिर के पास पानी की समस्या है। कई बार दो दिन पानी नहीं आता है। दूषित जलापूर्ति से भी दिक्कत हो  रही है। गलियों को कूड़े का अंबार लगा रहता है। पंचायती कुआं पासी समाज का है। कुआं साफ न होने से पानी में कीड़े पड़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिनगर कॉलोनी के आगे लहरतारा मार्ग पर सीवरलाइन ही नहीं है। लोगों के घर का सीवर नाले में जा रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है।  बारिश का पानी नालों के जरिये लोगों के घरों में ओवरफ्लो करने लगता है। क्षेत्र में रखे कूड़ा कंटेनर खाली रहते हैं जबकि कंटेनर के आसपास कूड़ा पड़ा रहा है। 

क्या बोले स्थानीय लोग

  • हरिनगर कॉलोनी के आगे सीवर लाइन नहीं है। यहां नाले के सहारे सीवर जाता है। सुना है सीवर लाइन डाली जाएगी। -अवधेश कुमार श्रीवास्तव
  • चंदुआ सट्टी से लेकर लहरतारा रेलवे लाइन तक ईंट बिछाई गई है। यहां की सड़क काफी खराब है। -सचिन अग्रहरि
  • इस इलाके में पानी गंदा आता है। जारवाला पानी खरीदकर पीना पड़ता है। गर्मा में और दिक्कत बढ़ जाती है। -मनोहर कुमार यादव
  • क्षेत्र में पानी की दिक्कत है। पंचायती कुएं का पानी इस्तेमाल के लायक नहीं है। ट्यूबवेल लगाने की जरूरत है। -मोतीलाल
  • इलाके में पानी की बड़ी समस्या है। दो दिन पर पानी आता है। कई बार काफी गंदा पानी आता है। -रीता गुप्ता
  • सीवर और पानी की दिक्कत है। सुबह सफाई होती है। कई बार दो-दो दिन बाद सफाईकर्मी आते हैं। लेकिन कूड़ा नहीं उठता। -नरेंद्र कुमार पटेल

मेयर बोले
हाल ही में छित्तूपुर में पेयजल के लिए ट्यूबवेल लगवाने के कार्य का शिलान्यास किया गया है। वार्ड के बेहतर विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वार्ड की जर्जर सीवर और पेयजल पाइप लाइन को बदलने की डीपीआर बनाई जा रही है। -अशोक कुमार तिवारी, मेयर, नगर निगम



क्या बोले पार्षद
वार्ड के कुछ इलाकों में सीवर लाइन नहीं है। सीवर लाइन बिछाने के लिए प्रस्ताव दिए गए हैं। पानी की समस्या को दूर करने के लिए तीन जगहों पर ट्यूबवेल लगवाने के प्रस्ताव हैं। हाल ही में सड़क, सीवर, पेयजल, इंटरलॉकिंग, लाइट सहित कुल 11 कार्यों का शिलान्यास मेयर ने किया था। इस काम के पूरा होने के बाद काफी हद तक समस्याएं दूर हो जाएंगी। -विवेक कुशवाहा, पार्षद, छित्तूपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed