फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven years rigorous imprisonment for two accused in Ballia food scam

बलिया खाद्यान्न घोटाले में दो आरोपियों को सात वर्ष की कड़ी कैद

Fri, 17 Jun 2022 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Seven years rigorous imprisonment for two accused in Ballia food scam
32 साल पुराने सरकारी खाद्यान्न घोटाले मामले में विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अवनीश गौतम की अदालत ने दो आरोपियों त्रिलोकी नाथ सिंह और सतीश चंद्र सिंह को दोषी पाते हुए सात वर्ष की कड़ी कैद व 40-40 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। बलिया कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

एडीजीसी राजीव कुमार सिन्हा के अनुसार आरोपियों सामाजिक वानिकी विभाग के तत्कालीन कर्मी जौनपुर निवासी त्रिलोकी नाथ सिंह और रसड़ा बलिया निवासी सतीश चंद्र सिंह ने लोकसेवक के पद पर रहते हुए सरकारी योजना में पौधरोपण में फर्जी मस्टररोल तैयार कर सरकारी धन के दुर्विनियोग का गंभीर अपराध किया। इन पर वित्तीय वर्ष 1987-88 व 1988-89 में सड़क निर्माण संपर्क मार्ग इंद्रा आवास सुलभ शौचालय के निर्माण मरम्मत और पौधरोपण आदि कार्यों के कराने में श्रमिकों को काम के बदले अनाज देने की योजना में घालमेल किया गया। प्रस्तावित कार्य न कराकर या लक्ष्य से कम कराकर एनआरईपी व आरएलईपी के अंतर्गत शासन की ओर से आवंटित प्राप्त खाद्यान्न गेहूं व चावल के वितरण में गंभीर अनियमितता बरती गई। श्रमिकों को खाद्यान्न न देकर काला बाजार में बेंचकर प्राप्त धन को आपस में बंदर बाट कर लिया गया। मामले में डिप्टी एसपी विजलेंस ने बलिया में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अदालत ने 16 गवाहों के बयान के बाद आरोपियों को दोषी पाया। वहीं, इस मामले में आरोपी तत्कालीन ग्राम प्रधान अवधेश त्रिपाठी के खिलाफ कोई दस्तावेजी साक्ष्य न होने पर मुकदमे से बरी कर दिया। जबकि एक अन्य आरोपी कर्मी रामचन्द्र चौबे की विचारण के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed