फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven years old boy gets life in BHU hospital Successful stem cell transplant at Bone Marrow centre no need for chemotherapy anymore

7 साल के बच्चे को मिली बीएचयू में जिंदगी: बोन मैरो ट्रांसप्लांट सेंटर में स्टेम सेल का सफल प्रत्यारोपण, अब कीमोथेरेपी की भी जरूरत नहीं

Thu, 30 Sep 2021 01:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Sep 2021 01:07 PM IST
सार

आईएमएस बीएचयू के बाल रोग विभाग के पीडियाट्रिक हिमेटोलॉजी एवं आंकोलॉजी विभाग की देखरेख में चलने वाले ट्रांसप्लांट सेंटर का लोकार्पण प्रधानमंत्री ने किया था। 

विज्ञापन
Seven years old boy gets life in BHU hospital Successful stem cell transplant at Bone Marrow centre no need for chemotherapy anymore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर परिसर में बने बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) सेंटर में दूसरा स्टेम सेल प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया। औरंगाबाद (बिहार) निवासी सात साल के बच्चे को इलाज के बाद बुधवार को डिस्चार्ज किया गया। वह ग्रंथि कैंसर से पीड़ित था।

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के बाल रोग विभाग के पीडियाट्रिक हिमेटोलॉजी एवं आंकोलॉजी विभाग की देखरेख में चलने वाले ट्रांसप्लांट सेंटर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में किया था। शुरुआत में संसाधनों की कमी की वजह से संचालन सुचारु नहीं हो पा रहा था। बाद में धीरे धीरे व्यवस्था मिली तो प्रत्यारोपण शुरू हुआ।
विज्ञापन


बीएमटी की इंचार्ज प्रो. विनीता गुप्ता ने बताया कि बच्चे की कीमोथेरेपी चल रही थी, लेकिन पूरी तरह से सुधार नहीं हुआ। अगस्त के अंतिम सप्ताह में बच्चा भर्ती हुआ और करीब सवा महीने बाद स्टेम सेल प्रत्यारोपण किया गया। पूरी प्रक्रिया में सवा महीने का समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह दूसरा प्रत्यारोपण था, इसके पहले जौनपुर निवासी पेट के ट्यूमर से परेशान एक बच्चे का सफल प्रत्यारोपण हो चुका है। बताया कि आने वाले दिनों में ट्रांसप्लांट सेंटर पर रक्त कैंसर, एप्लास्टिक एनीमिया, थैलेसीमिया का प्रत्यारोपण भी किया जाएगा। इससे आम लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। कम खर्च में बेहतर इलाज मिल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed