फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   seven more corona patient cured in varanasi

कोरोना को मात देकर घर पहुंचे सात और मरीज

Thu, 07 May 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
seven more corona patient cured in varanasi
वाराणसी। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन जहां कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या से परेशानी में था, वही बुधवार को एक राहत भरी खबर आई। केजीएमयू से आए 162 सैंपल में जिले के सात लोगों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके पहले 13 लोग कोरोना को मात देकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में जहां कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, वहीं अब अस्पताल से इलाज करा कर घर जाने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बुधवार को गाजीपुर के एक और वाराणसी के 7 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक भर्ती 77 में से बुधवार को सात और इससे पहले 13 मरीज डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। अब यहां 56 का इलाज चल रहा है। बुधवार को कोविड हॉस्पिटल से देर शाम जिन सात लोगों को डिस्चार्ज किया गया, उसमें पितरकुंडा स्थित सुपारी व्यापारी के घर संपर्क में आने वाले घर के तीन सदस्य, जबकि मदनपुरा के जमातियों के संपर्क वाले चार लोग शामिल हैं। सभी को एंबुलेंस से घर भिजवाया गया। फिलहाल डाक्टरों की टीम निगरानी करती रहेगी।
विज्ञापन

14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने की सलाह
बुधवार को जिन मरीजों की अस्पताल से छुट्टी की गई है, डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही अस्पताल की ओर से उन्हें खान-पान पर विशेष ध्यान देने और नियमित व्यायाम करने आदि के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती मरीजों की सेहत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। नियमानुसार मरीजों के सैंपल भी लेकर उसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही डिस्चार्ज किया जा रहा है। -डा. वीबी सिंह, सीएमओ
डाक्टरों-पैरामेडिकल स्टाफ ने बढ़ाया मनोबल
कोविड हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद अपने घर पहुंचे मरीजों ने परिजनों से आपबीती भी बताई। इसमें उन्होंने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में इलाज के साथ-साथ डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम हमेशा उनका मनोबल बढ़ाती रही। यही वजह रही कि उन्हें कभी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। बताया कि खानपान से लेकर समय पर जांच, दवाइयां दिए जाने की मॉनिटरिंग होती रही।

मरीजों की इच्छाशक्ति को सलामी
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के दौरान वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उनकी इच्छा शक्ति को सलामी भी दी। बाहर आने के बाद उनका ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया गया। इसके बाद उन्हें घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed