{"_id":"65eb50ec20a45e879a02cb50","slug":"seven-lakh-incense-sticks-will-made-from-20-thousand-kilos-garlands-and-flowers-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maha Shivratri: महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों से निकले 20 हजार किलो माला-फूल से बनेंगी 7 लाख अगरबत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maha Shivratri: महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों से निकले 20 हजार किलो माला-फूल से बनेंगी 7 लाख अगरबत्तियां
Fri, 08 Mar 2024 11:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:25 PM IST
सार
Maha Shivratri: शिव मंदिरों में भक्तों ने बाबा को जलाभिषेक के साथ फूल, माला, धतूरा आदि चढ़ाए। इन्हें हर घंटे हटाकर मंदिर के बाहर रखा गया है। रात में जब भक्तों की भीड़ कम हुई तो नगर निगम की गाड़ियां इन्हें हटाकर ले गईं। इस निर्माल्य के जरिये अगरबत्तियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
अगरबत्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों से निकलने वाले निर्माल्य (देवी-देवताओं पर चढ़ चुके माला-फूल) से अगरबत्तियों का निर्माण होगा। शुक्रवार को काशी के शिव मंदिरों से 20 हजार किलो निर्माल्य निकला है। इससे सात लाख अगरबत्तियों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
शिव मंदिरों में भक्तों ने बाबा को जलाभिषेक के साथ फूल, माला, धतूरा आदि चढ़ाए। इन्हें हर घंटे हटाकर मंदिर के बाहर रखा गया है। रात में जब भक्तों की भीड़ कम हुई तो नगर निगम की गाड़ियां इन्हें हटाकर ले गईं। इस निर्माल्य के जरिये अगरबत्तियां बनाई जाएंगी। इससे न केवल कूड़े का लोड कम होगा बल्कि निर्माल्य का इस्तेमाल भी हो जाएगा।
विज्ञापन
बोले अधिकारी
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि शिव मंदिरों से तकरीबन 20 हजार किलो निर्माल्य निकला है। इसे अगरबत्ती बनाने वाली एजेंसियों को दिया जाएगा। इसके लिए गाड़ियां और कर्मचारी लगाए दिए गए हैं।
विज्ञापन