{"_id":"66890b46671f1ce99505c398","slug":"seven-lakh-cash-found-with-passenger-at-cantt-station-varanasi-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: कैंट स्टेशन पर यात्री के पास मिली सात लाख नकदी, पूछताछ कर रही इनकम टैक्स की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: कैंट स्टेशन पर यात्री के पास मिली सात लाख नकदी, पूछताछ कर रही इनकम टैक्स की टीम
Sat, 06 Jul 2024 02:49 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:49 PM IST
सार
कैंट स्टेशन पर यात्री के पास से सात लाख 66 हजार रुपये नकदी बरामद किया गया है। जीआरपी ने नकदी समेत यात्री को इनकम टैक्स की टीम को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जीआरपी की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से यात्री के पास से जीआरपी ने सात लाख 66 हजार नकदी बरामद की है। मुंबई से पहुंचे यात्री के पास पिट्ठू बैग से बरामद नकदी को लेकर इनकम टैक्स की टीम पूछताछ कर रही है। नकदी के संबंध में यात्री कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका है। फिलहाल नकदी को इनकम टैक्स की टीम ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
पूछताछ में यात्री ने बताई ये बात
कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि पकड़ा गया यात्री रामदर्शन कुमार झारखंड के सिंपोली का रहने वाला है। पूछताछ में बताया की वह मुंबई में कॉस्मेटिक की दुकान में काम करता था। दुकान बंद होने के बाद झारखंड स्थित गांव में दुकान खोलने की तैयारी में था। वाराणसी पहुंचा तो श्री काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करने जा रहा था। बरामद नकदी को जब्त कर इनकम टैक्स को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन